Hapur Panchami News

Hapur Panchami: नागपंचमी और सावन सोमवार का अद्भुत संयोग, शिव-नाग पूजा से मिलेगा विशेष पुण्य

इस बार सावन का तीसरा सोमवार श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास रहने वाला है। नागपंचमी और श्रावण सोमवार का अद्भुत संयोग 17 अगस्त को बन रहा है।

By : विकास जैन
Hapur Panchami: नागपंचमी और सावन सोमवार का अद्भुत संयोग, शिव-नाग पूजा से मिलेगा विशेष पुण्य

Hapur Panchami: नागपंचमी और सावन सोमवार का अद्भुत संयोग, शिव-नाग पूजा से मिलेगा विशेष पुण्य

प्रमोद शर्मा,हापुड़: इस बार सावन का तीसरा सोमवार श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास रहने वाला है। नागपंचमी और श्रावण सोमवार का अद्भुत संयोग 17 अगस्त को बन रहा है। एक ही दिन भगवान शिव और नागदेवता की आराधना का अवसर मिलने से मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह संयोग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देवलोक कॉलोनी स्थित ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 17 अगस्त सोमवार की शाम 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इस कारण 17 अगस्त को नागपंचमी का पर्व शास्त्रोक्त रूप से मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन सावन का तीसरा सोमवार भी है।
ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि नागपंचमी सोमवार को पड़ने के कारण भगवान शिव और नागदेवता की संयुक्त उपासना का विशेष महत्व है। सुबह स्नान के बाद सबसे पहले गणेशजी का स्मरण करें। इसके बाद शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा आदि श्रद्धानुसार अर्पित करें। इसके बाद नागदेवता का पूजन कर हल्दी, अक्षत, पुष्प, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित किया जा सकता है।

108 बार करें मंत्र जाप

नागदेवता की आराधना के दौरान ‘नागदेवताभ्यो नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ माना गया है। घर में नागदेवता की तस्वीर या प्रतिमा रखकर भी विधि-विधान से पूजा की जा सकती है।

राहु-केतु दोष वालों के लिए खास दिन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु से संबंधित दोष या कालसर्प दोष बताया गया है, वे इस दिन शिव पूजा, नागदेवता की प्रार्थना और जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र, गुड़ और तिल का दान करने की सलाह दी गई है।

सुबह 6:04 से 8:39 बजे तक शुभ मुहूर्त

नागपंचमी पूजन का अत्यंत शुभ मुहूर्त 17 अगस्त सोमवार को सुबह 6:04 बजे से 8:39 बजे तक बताया गया है। श्रद्धालु इस अवधि में नागदेवता और भगवान शिव की विशेष पूजा कर सकते हैं।

आस्था के साथ जीवों की सुरक्षा भी जरूरी

ज्योतिर्विदों ने स्पष्ट किया कि नागपंचमी पर जीवित सांप को पकड़कर परेशान करना या उसके साथ प्रदर्शन करना उचित नहीं है। सांप के मुंह में दूध डालने से उसे नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए पूजा प्रतीकात्मक रूप से ही करें। पर्व का संदेश केवल पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति और सभी जीवों के प्रति सम्मान का भी है। श्रद्धालुओं से क्रोध, विवाद और अपशब्दों से बचने तथा दिखावे के बजाय श्रद्धा और सात्त्विकता के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है।

संबंधित सामग्री

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली-एनसीआर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर उनके इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चोरी करने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का...

Oct 15, 2026
Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खुद को शातिर समझने वाले अपराधी चाहे जितना भी शातिर बन ले, लेकिन हापुड़ पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है...

Oct 08, 2026
Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

आश्विन शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ इस बार 11 अक्टूबर, रविवार से वैधृति योग के शुभ संयोग में होगा। नवरात्रि को लेकर देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में...

Oct 08, 2026
Hapur Seva Sankalp: सेवा संकल्प अभियान में योजनाओं की प्रदर्शनी, गांवों में सफाई और भैना सदरपुर में महायज्ञ

Hapur Seva Sankalp: सेवा संकल्प अभियान में योजनाओं की प्रदर्शनी, गांवों में सफाई और भैना सदरपुर में महायज्ञ

हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका में योजनाओं की प्रदर्शनी लगी। धौलाना की ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चला और भैना सदरपुर में महायज्ञ हुआ।

Sep 30, 2026
Hapur News: पीएचसी पिलखुवा में नर्सिंग विद्यार्थियों ने नाटक से समझाया सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोध

Hapur News: पीएचसी पिलखुवा में नर्सिंग विद्यार्थियों ने नाटक से समझाया सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोध

हापुड़ के पिलखुवा पीएचसी में सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोध पर जागरूकता कार्यक्रम किया। विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया और 56 लोगों ने हिस्सा लिया।हापुड़। प्रजनन स्वास्थ

Sep 30, 2026