Amethi Crime news

Amethi Crime: तेरहवीं में गया युवक, सुबह गड्ढे में मिला शव

बुधवार को बहन की ससुराल में तेरहवीं में शामिल होने गया युवक गुरुवार सुबह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मृत मिला। घटना जामों-भादर मार्ग की है।

By : विकास जैन
Amethi Crime: तेरहवीं में गया युवक, सुबह गड्ढे में मिला शव

Amethi Crime: तेरहवीं में गया युवक, सुबह गड्ढे में मिला शव

कुलदीप शुक्ला, मुंशीगंज: बुधवार को बहन की ससुराल में तेरहवीं में शामिल होने गया युवक गुरुवार सुबह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मृत मिला। घटना जामों-भादर मार्ग की है। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सोनू कश्यप निवासी शिवगढ़, घोरहा, भादर के रूप में हुई है।

800 मीटर आगे पानी में मिला शव

जामों-भादर चौराहे से करीब 800 मीटर आगे भादर की ओर सड़क किनारे एक गड्ढा है। बारिश के पानी से गड्ढा कमर तक भर गया था। गुरुवार सुबह दौड़ने निकले युवाओं ने पानी में शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परतोष चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहन की ससुराल गया था सोनू

मृतक के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि सोनू बुधवार को अपनी बहन रेखा की ससुराल पूरब दुआरा में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। गुरुवार सुबह उसके शव मिलने की खबर परिवार को मिली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार सोनू की मां ललिता हैं। वह पांच भाइयों और तीन बहनों में से एक था। सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। सोनू की पत्नी माया है और उसके तीन बच्चे हैं। इनमें 11 वर्षीय श्लोक, नौ वर्षीय आयुष और सात वर्षीय बेटी तमन्ना शामिल हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

युवक का शव किन परिस्थितियों में गड्ढे में पहुंचा, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

संबंधित सामग्री

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026
NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चिकित्सकों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही रोक दिया गया।

Oct 12, 2026
Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीगंज-रायबरेली सड़क मार्ग पर रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर...

Oct 09, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026