Bahraich Nanpara Encounter

Bahraich Encounter: नानपारा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, नानपारा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।

By : विकास जैन
Bahraich Encounter: नानपारा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

Bahraich Encounter: नानपारा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

अनुराग गुप्ता, बहराइच: बिजली के तार काटकर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे गिरोह पर शनिवार को पुलिस ने शिकंजा कस दिया। सरयू नहर की पटरी पर हाड़ा बसेहरी के पास पुलिस और तार चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने घिरने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश समेत गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

तमंता, कारतूस समेत ये बरामद

कार्रवाई के दौरान मौके से तमंचा, कारतूस, चोरी किए गए बिजली के तारों के कई बंडल, तार काटने के उपकरण और वारदात में इस्तेमाल मारुति ईको कार बरामद की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की जड़ें खंगालने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नानपारा क्षेत्र में लगातार तार चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिस पर एसओजी और नानपारा पुलिस को खुलासे के लिए लगाया गया था। बीती रात सूचना मिली कि तार चोर गिरोह सरयू नहर पटरी पर चोरी की योजना बना रहे हैं। तत्काल पुलिस एक्टिव हुई और गिरोह की घेराबन्दी की। गिरोह के सदस्यों ने घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि गिरोह के चार अन्य सदस्य भी दबोचे गए हैं।

बीती रात तार चोरी के बाद पुलिस ने कसी घेराबंदी

नानपारा क्षेत्र में बीती रात बिजली के तार काटकर चोरी किए जाने की घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और थाना नानपारा पुलिस की संयुक्त टीमें लगाई गई थीं। शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह चोरी का माल ठिकाने लगाने और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के इरादे से हाड़ा बसेहरी के पास सरयू नहर की पटरी पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी।

घिरते ही बदमाशों ने खोल दिया मोर्चा

पुलिस का दावा है कि चारों ओर से घिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से घायल आरोपी समेत उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह का एक सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि, थाना माती, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कदीर के खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

सीतापुर के चार आरोपी भी दबोचे गए

गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार, कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान, निवासी खारोह, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

तमंचे से लेकर चोरी के तार तक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मारुति ईको कार, चोरी कर काटे गए बिजली के तारों के कई बंडल और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस को आशंका है कि गिरोह लंबे समय से बिजली तार चोरी की वारदातों में सक्रिय रहा होगा।

एसपी समेत अफसर पहुंचे मौके पर

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किये। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए नानपारा समेत आसपास के क्षेत्रों में हुई बिजली तार चोरी की पुरानी वारदातों का हिसाब खंगालने में जुटी है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के माल को खपाने वाले नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

Bahraich BJP Yuva Morcha: बहराइच भाजपा युवा मोर्चा का 'युवा' कौन?

Bahraich BJP Yuva Morcha: बहराइच भाजपा युवा मोर्चा का 'युवा' कौन?

प्रदेश में डॉ रोहित मिश्रा के हाथ युवा मोर्चा की कमान आने के बाद अब बहराइच की बारी है। जिले में भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Aug 20, 2026
Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।

Aug 18, 2026
Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

फिल्मी अंदाज में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर बहराइच पुलिस ने पर्दाफाश कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Jul 30, 2026
Shivam Kasaudhan: नीट परीक्षा में सफलता पर शिवम कसौंधन का स्वागत, हुए सम्मानित

Shivam Kasaudhan: नीट परीक्षा में सफलता पर शिवम कसौंधन का स्वागत, हुए सम्मानित

नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 567 अंक एवं ऑल इंडिया रैंक 25,171 प्राप्त करने वाले शिवम कसौधन का पहली बार श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, चरनियाकोट आगमन पर...

Jul 28, 2026
Bahraich Crime: शादी के तीसरे दिन दुल्हन लापता, पति ने लगाया लाखों की ठगी का आरोप

Bahraich Crime: शादी के तीसरे दिन दुल्हन लापता, पति ने लगाया लाखों की ठगी का आरोप

जीवन लाल यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शादी के महज तीन दिन बाद उसकी पत्नी कथित रूप से नशीली दवा देकर घर से फरार हो गई।

Jul 27, 2026