Bahraich Robbery case

Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

फिल्मी अंदाज में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर बहराइच पुलिस ने पर्दाफाश कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

By : विकास जैन
Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

अनुराग गुप्ता, बहराइच: फिल्मी अंदाज में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर बहराइच पुलिस ने पर्दाफाश कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 2.10 लाख नगद, एक पीओएस मशीन, एक तमंचा, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

4 बदमाश गिरफ्तार

बीती 28 जुलाई को अयोध्या प्रसाद शुक्ल इंडियन बैंक की खजुरी शाखा से 1,00,200 निकालकर अपनी वीसी की ओर जा रहे थे। भिंगुरी नहर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया, धक्का देकर नकदी लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद थाना पयागपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्वाट, सर्विलांस और थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया।

कौन है लूट के आरोपी?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सहबान, सूर्यकुमार सिंह, जय सिंह और वीरेन्द्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में चारों ने लूट की वारदात कबूल करते हुए बताया कि वे लूटी गई रकम का बंटवारा करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

2.10 लाख नगद और तमंचा बरामद

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि लूटकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2,10,400 नगद, एक पीओएस मशीन, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।

Aug 18, 2026
Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नकली पुरातात्विक मूर्तियों को अष्टधातु की प्राचीन व कीमती प्रतिमा बताकर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने राजफाश किया है।

Aug 01, 2026
बहराइच के 23 घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने सुनवाई कर लगाया स्टे, जानें पूरा मामला

बहराइच के 23 घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने सुनवाई कर लगाया स्टे, जानें पूरा मामला

Bahraich News: बहराइच के जिन 23 घरों को गिराने के लिए चिन्हित किया गया था l फ़िलहाल हाई कोर्ट ने उसपर स्टे लगा दिया है l

Oct 20, 2024
बहराइच हत्याकांड पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- यूपी में एनकाउंटर नहीं हत्या हो रही

बहराइच हत्याकांड पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- यूपी में एनकाउंटर नहीं हत्या हो रही

Bahraich Voilence: बहराइच में दो आरोपियों का पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया l

Oct 17, 2024