Shahgarh Block BDO Praveen Kumar Singh

BDO Praveen Kumar: शाहगढ़ ब्लॉक में बीडीओ की गैरमौजूदगी, परेशान फरियादी, खाली कुर्सी देख लौटे बैरंग 

शाहगढ़ ब्लॉक में बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित काम लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने...

BDO Praveen Kumar: शाहगढ़ ब्लॉक में बीडीओ की गैरमौजूदगी, परेशान फरियादी, खाली कुर्सी देख लौटे बैरंग 

BDO Praveen Kumar: शाहगढ़ ब्लॉक में बीडीओ की गैरमौजूदगी, परेशान फरियादी, खाली कुर्सी देख लौटे बैरंग 

अंकित पाण्डेय, गौरीगंज,अमेठी: शाहगढ़ ब्लॉक में बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित काम लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने वाले फरियादियों को अधिकारी के नहीं मिलने पर बैरंग लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर सवाल उठाते हुए कार्यालय में अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।

खाली कुर्सी, लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं

ग्रामीणों के मुताबिक, दूर-दराज के गांवों से लोग अपनी शिकायतों और जरूरी कामों के निस्तारण की उम्मीद लेकर शाहगढ़ ब्लॉक पहुंचते हैं। बीडीओ से मिलने के लिए कार्यालय पहुंचने पर उन्हें खाली कुर्सी मिलती है। आरोप है कि अधिकारी के आने के समय के बारे में पूछने पर भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती। ऐसे में लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ता है।

मनोरमा ने बताई परेशानी

मनोरमा ने बताया कि वह अपनी समस्या लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंची थीं। काफी देर इंतजार करने के बावजूद अधिकारी नहीं मिले। कर्मचारियों से पूछने पर भी उनके आने का स्पष्ट समय नहीं बताया गया। मजबूर होकर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

गायत्री बोलीं, बार-बार लगाने पड़ते हैं चक्कर

गायत्री ने बताया कि वह जरूरी काम के लिए बीडीओ से मिलने पहुंची थीं, लेकिन प्रवीण कुमार सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। संबंधित कर्मचारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनका कहना है कि छोटे-छोटे कामों के लिए भी ग्रामीणों को कई बार ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

विनोद ने उठाई जवाबदेही की मांग

विनोद ने कहा कि ग्रामीण अपना समय और पैसा खर्च कर ब्लॉक कार्यालय पहुंचते हैं। यदि अधिकारी मौजूद नहीं मिलते तो उन्हें दोबारा आना पड़ता है। उन्होंने कार्यालय में अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

अनुपस्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं?

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी बैठक या क्षेत्रीय कार्य से बाहर हों तो यह समझा जा सकता है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में फरियादियों को जानकारी देने और उनके काम आगे बढ़ाने की व्यवस्था होनी चाहिए। सवाल यह भी है कि कार्यालय में अधिकारी की उपलब्धता की निगरानी कौन करता है और लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी क्यों नहीं दी जाती। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर बीडीओ की कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने और उनकी अनुपस्थिति में वैकल्पिक जिम्मेदार कर्मचारी की व्यवस्था करने की मांग की है।

क्या बोले बीडीओ?

जब मामले को लेकर बीडीओं प्रवीण कुमार सिंह से बात की गई तो उनका कहना था वह काम से संबंधित कार्य के लिए तहसील आए हुए हैं।

संबंधित सामग्री

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026
NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चिकित्सकों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही रोक दिया गया।

Oct 12, 2026
Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीगंज-रायबरेली सड़क मार्ग पर रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर...

Oct 09, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026