भैयाजी जोशी ने स्वदेश कार्यालय का दौरा किया

स्वदेश कार्यालय पहुंचे भैयाजी जोशी, प्रकाशन व्यवस्था का लिया जायजा

भैयाजी जोशी ने स्वदेश कार्यालय का दौरा कर समाचार-पत्र के प्रकाशन व्यवस्था का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

By : नरेंद्र कुमार
स्वदेश कार्यालय पहुंचे भैयाजी जोशी, प्रकाशन व्यवस्था का लिया जायजा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी का रविवार की सायं स्वदेश कार्यालय में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेश की कार्य प्रगति की जानकारी ली और समाचार-पत्र के मशीन अनुभाग का भ्रमण कर उसकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने समाचार-पत्र के प्रकाशन से जुड़े विभिन्न आयामों तथा स्वदेश की विकास-यात्रा के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की एवं मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर एवं मध्य भारत प्रांत के प्रचारक विमल गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। स्वदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रबंध संचालक यशवर्धन जैन, संचालक महेंद्र अग्रवाल, अजय बंसल, मुख्य परिचालन अधिकारी जितेंद्र शर्मा एवं स्थानीय संपादक चंद्रवेश पांडे ने आत्मीय भाव से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें 'राम काज कीन्हे बिनु' पुस्तक भेंट की गई एवं शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया।

संबंधित सामग्री

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

प्लेट में छोले-कुलचे, साथ में केले का सलाद और स्वाद के चटकारे! लेकिन अगर सलाद में इस्तेमाल होने वाले केले नाले से निकाले गए कूड़े के पास रखे हों और उन पर मक्खियां भिनभिना रही हों...

Oct 14, 2026
CDO Pooja Sahu Sangrampur: संग्रामपुर में सीडीओ पूजा साहू का औचक निरीक्षण, खेती का लिया जायजा

CDO Pooja Sahu Sangrampur: संग्रामपुर में सीडीओ पूजा साहू का औचक निरीक्षण, खेती का लिया जायजा

मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने सोमवार को विकासखंड संग्रामपुर के विभिन्न गांवों में पहुंचकर कृषि गतिविधियों और फसल प्रदर्शनों का औचक निरीक्षण किया।

Oct 12, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026
Food Department Raid: कालिकन धाम की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Department Raid: कालिकन धाम की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

त्योहारों और आम दिनों में लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया।

Oct 09, 2026
Nautanwa News: नौतनवा में पैथोलॉजी-अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच पर उठे सवाल

Nautanwa News: नौतनवा में पैथोलॉजी-अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच पर उठे सवाल

नगर क्षेत्र में संचालित कुछ पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों से जुड़ी शिकायतों में आरोप लगाया गया है...

Oct 07, 2026