Amethi Food Department Raid

Food Department Raid: कालिकन धाम की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

त्योहारों और आम दिनों में लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया।

By : विकास जैन
Food Department Raid: कालिकन धाम की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Department Raid: कालिकन धाम की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

विवेक सिंह, संग्रामपुर, अमेठी: त्योहारों और आम दिनों में लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर पहुंची टीम ने ब्लॉक मुख्यालय की चाय की दुकान से लेकर प्रसिद्ध कालिकन धाम की मिठाई की दुकानों तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और पंजीकरण की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

चाय और समोसे की गुणवत्ता परखी

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित गुप्ता टी-स्टाल का निरीक्षण किया। यहां चाय और समोसे की गुणवत्ता जांची गई। दुकान पर साफ-सफाई की स्थिति को लेकर टीम ने नाराजगी जताई और दुकानदार को फटकार लगाते हुए स्वच्छता के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

मिठाई की दुकानों पर पहुंची टीम

इसके बाद टीम कालिकन धाम पहुंची, जहां विभिन्न मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। जायसवाल मिष्ठान भंडार पर टीम ने गोलगप्पे का स्वाद चखकर गुणवत्ता परखी। इसके साथ ही मिठाइयों के निर्माण की अवधि, उनकी गुणवत्ता और दुकान के पंजीकरण की वैधता के संबंध में जानकारी ली गई।

गुप्ता और मोदीवाल की दुकानों की भी हुई जांच

निरीक्षण अभियान के दौरान गुप्ता और मोदीवाल की मिठाई की दुकानों पर भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची गई। विभागीय टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं और दुकान परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

जांच में गुणवत्ता संतोषजनक

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, निरीक्षण के दौरान संग्रामपुर क्षेत्र की मिठाई की दुकानों में उपलब्ध मिठाइयों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। दुकानों के पंजीकरण भी सही मिले। हालांकि, गुप्ता टी-स्टाल पर साफ-सफाई को लेकर दुकानदार को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इन अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण अभियान का नेतृत्व अमेठी तहसील के चित्रसेन कुमार ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूजा गुप्ता, गौतम सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और ग्राहकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की हिदायत दी।

संबंधित सामग्री

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026
NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चिकित्सकों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही रोक दिया गया।

Oct 12, 2026
Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीगंज-रायबरेली सड़क मार्ग पर रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर...

Oct 09, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026