Amethi Crime News

Amethi Crime: धान के खेत में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गूंजीपुर गांव के पांडेय का पुरवा में गुरुवार को धान के खेत में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

By : विकास जैन
Amethi Crime: धान के खेत में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amethi Crime: धान के खेत में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विवेक सिंह,कुलदीप शुक्ला, अमेठी: संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गूंजीपुर गांव के पांडेय का पुरवा में गुरुवार को धान के खेत में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सतीश वर्मा पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है। किशोर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश का माहौल रहा। जानकारी के मुताबिक, सतीश वर्मा सोमवार शाम से लापता था। उसके लापता होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। गुरुवार को गांव में लाल पांडेय के धान के खेत में उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी टीम

शव मिलने की सूचना पर संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी अमेठी और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की गई। मामले की छानबीन के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किशोर की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

घटनास्थल पर ग्राम प्रधान अरविंद पांडेय, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। किशोर का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। सभी की निगाहें अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं। वही पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकती है ,वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है ,और आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

टैग्स: Amethi Crime News

संबंधित सामग्री

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Amethi Police: अंसार उर्फ चितऊ पर 14 मुकदमे, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Amethi Police: अंसार उर्फ चितऊ पर 14 मुकदमे, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

भैसना निवासी अंसार उर्फ चितऊ (27) पुत्र नासिर अली को संग्रामपुर पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

Oct 06, 2026
Amethi Illegal Arms Factory: अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 तमंचों के साथ दो गिरफ्तार

Amethi Illegal Arms Factory: अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 तमंचों के साथ दो गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत बाजारशुक्ल थाना पुलिस ने पाली जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sep 23, 2026
Amethi Firing: अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली

Amethi Firing: अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली

अमेठी में शनिवार शाम सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में शगुन ऑटोमोबाइल के पास स्कार्पियो सवार युवक ने कुछ लोगों पर पीछा करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप...

Sep 20, 2026
Amethi Crime: फंदे पर लटकी मिली महिला, जांच में जुटी पुलिस

Amethi Crime: फंदे पर लटकी मिली महिला, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव में मंगलवार शाम एक महिला कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

Sep 09, 2026