Amethi Firing News

Amethi Firing: अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली

अमेठी में शनिवार शाम सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में शगुन ऑटोमोबाइल के पास स्कार्पियो सवार युवक ने कुछ लोगों पर पीछा करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप...

By : विकास जैन
Amethi Firing: अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली

Amethi Firing: अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली

ब्यूरो रिपोर्ट, अमेठी: अमेठी में शनिवार शाम सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में शगुन ऑटोमोबाइल के पास स्कार्पियो सवार युवक ने कुछ लोगों पर पीछा करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित यश तिवारी के मुताबिक वह लखनऊ से स्कार्पियो संख्या यूपी 36 डी 5454 से अमेठी लौट रहा था। आरोप है कि एक स्विफ्ट डिजायर कार उसका पीछा कर रही थी। शाम करीब 4:50 बजे कार उसके सामने आकर रुकी। तहरीर के अनुसार कार से सूरज सोनी, शुभम गुप्ता उर्फ शाकाल, शिवपूजन चौरसिया उर्फ शेख और एक अज्ञात व्यक्ति असलहा लेकर उतरे और फायरिंग कर दी।

गोली स्कार्पियो का शीशा तोड़ते हुए यश के कान के पास से निकल गई। पीड़ित के मुताबिक वह शोर मचाते हुए भागा तो सूरज सोनी असलहा लेकर उसका पीछा करता रहा और धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की। वहीं स्कार्पियो चला रहे आदर्श तिवारी का भी आरोपियों ने पीछा किया। आदर्श बाईपास होते हुए गौरीगंज की ओर निकल गए।

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य संकलित किए और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में थाना अमेठी पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कुल छह टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Amethi Police: अंसार उर्फ चितऊ पर 14 मुकदमे, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Amethi Police: अंसार उर्फ चितऊ पर 14 मुकदमे, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

भैसना निवासी अंसार उर्फ चितऊ (27) पुत्र नासिर अली को संग्रामपुर पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

Oct 06, 2026
Amethi Illegal Arms Factory: अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 तमंचों के साथ दो गिरफ्तार

Amethi Illegal Arms Factory: अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 तमंचों के साथ दो गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत बाजारशुक्ल थाना पुलिस ने पाली जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sep 23, 2026
Amethi Nursing Students Death Case: नर्सिंग छात्रा की मौत का राज चौथे दिन भी बरकरार

Amethi Nursing Students Death Case: नर्सिंग छात्रा की मौत का राज चौथे दिन भी बरकरार

इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा दीप्ति यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला चौथे दिन भी अनसुलझा है।

Aug 31, 2026
Sangrampur Crime: नहर किनारे मिला युवक का शव, चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका

Sangrampur Crime: नहर किनारे मिला युवक का शव, चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत सोनारी कला गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज कुमार का शव शनिवार दोपहर सूखा के पुरवा के पास नहर किनारे पड़ा मिला।

Aug 22, 2026
Amethi Crime: दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, लाखों के जेवरात व नकदी पार

Amethi Crime: दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, लाखों के जेवरात व नकदी पार

रामगंज थाना क्षेत्र के भौरहा का पुरवा गांव में बेखौफ चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये नकद पार कर दिए।

Aug 22, 2026