Amethi Crime News

Amethi Crime: फंदे पर लटकी मिली महिला, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव में मंगलवार शाम एक महिला कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

By : विकास जैन
Amethi Crime: फंदे पर लटकी मिली महिला, जांच में जुटी पुलिस

Amethi Crime: फंदे पर लटकी मिली महिला, जांच में जुटी पुलिस

शिवपूजन मिश्रा, पीपरपुर: थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव में मंगलवार शाम एक महिला कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतका नूजहत बानो थीं। उनके पति मो. अकरम रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रहते हैं। बताया गया कि शाम करीब पांच बजे महिला कमरे के अंदर फंदे पर लटकी मिलीं। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना पीपरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। कमरे और आसपास के स्थान का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि महिला फंदे पर लटकी मिली है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026
NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चिकित्सकों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही रोक दिया गया।

Oct 12, 2026
Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीगंज-रायबरेली सड़क मार्ग पर रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर...

Oct 09, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026