Datia By-Election 2026 Live
एक्सक्लूसिव

Datia By-Election 2026 Live: दतिया में मतदान खत्म, 80 प्रतिशत पहुंच सकती है वोटिंग

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी गुरुवार सुबह प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा पीठ पहुंचे।

By : विकास जैन
Datia By-Election 2026 Live: दतिया में मतदान खत्म, 80 प्रतिशत पहुंच सकती है वोटिंग

Datia By-Election 2026 Live: दतिया में मतदान खत्म, 80 प्रतिशत पहुंच सकती है वोटिंग

शाम 5 बजे तक 69.36%

दतिया उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 69.36% मतदान दर्ज किया गया है। शाम 5 बजे के बाद भी मतदान केंन्द्रों पर मतदाताओं की लाइनें देखी गई। हालांकि 6 बजे के बाद मतदान समाप्त हो चुका है। माना जा रहा है कि दतिया में मतदान 80 प्रतिशत के पार पहुंच सकता है। 

----------------------------------------------------------

दतिया में 50 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया जा चुका है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। चुनावी हलचल के बीच बसई इलाके के लखनपुर गांव से मतदान बहिष्कार की खबर सामने आई थी। जिसके बाद एसडीएम अशोक अवस्थी तुरंत लखनपुर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद कई ग्रामीणों ने केंद्र पहुंचकर अपने वोट डाले।

भाजपा को जनता का समर्थन 

दतिया में हुए 50 प्रतिशत से अधिक मतदान के बाद भाजपा नेताओं ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने विकास और बेहतर प्रशासन के वादों के साथ चुनावी मैदान में डटी हुई है। दतिया की जनता विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को अपना समर्थन दे रही है।

------------------------------------------------------------

दतिया उपचुनाव Update

-पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया मतदान
-वार्ड क्रमांक 30 में मतदान क्रमांक 121 पर किया मतदान
-पूर्व गृहमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की जीत का किया दावा

-कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने बूथ क्रमांक 185 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
-कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने डाला वोट, भारी मतों से जीत का किया दावा

-----------------------------------------------------------

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी गुरुवार सुबह प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। उन्होंने मंदिर में मां बगलामुखी देवी और वनखंडेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश व दतिया की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विकास ही चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा: आशुतोष तिवारी

दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने विकास को चुनाव का केंद्रीय बिंदु बताया। उन्होंने कहा कि दतिया में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान लगातार अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। तिवारी ने कहा, बीच में कुछ कारणों से विकास की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन भाजपा विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। जनता का समर्थन मिला तो दतिया में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

मतदाताओं से अपील

मंदिर परिसर से बाहर निकलते ही आशुतोष तिवारी ने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद देने की अपील की। 

------------------------------------

मध्य प्रदेश की 22-दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज (30 जुलाई 2026) सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों और निर्वाचन आयोग की देखरेख में सभी 291 मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। शुरुआती घंटों में वोटरों की रफ्तार थोड़ी धीमी रही, जिसके चलते सुबह तक 16.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दोपहर और शाम तक इस आंकड़े में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है

2,500 सुरक्षाकर्मी और पैरामिलिट्री तैनात

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 16 कंपनियों सहित एसएएफ, जिला पुलिस और होमगार्ड मिलाकर लगभग 2,500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी 291 पोलिंग बूथों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। शहर के आदर्श बूथों और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सशस्त्र बल तैनात है, और वरिष्ठ अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर जायजा ले रहे हैं।

अबतक हुआ 16.33 प्रतिशत मतदान 

दतिया सीट पर अबतक 16.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। आपको बता दें कि इस उपचुनाव में क्षेत्र के 2,20,400 मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसमें 1,16,116 पुरुष और 1,04,284 महिला मतदाता शामिल हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है।

संबंधित सामग्री

Ghanshyam Singh : दतिया कांग्रेस विधायक विधायकी पर खतरा! HC में चुनौती

Ghanshyam Singh : दतिया कांग्रेस विधायक विधायकी पर खतरा! HC में चुनौती

मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी कानूनी संकट में फंसती नजर आ रही है। हाल ही में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले घनश्याम सिंह...

Sep 22, 2026
Datia By-Election Results Live: दतिया उपचुनाव का रिजल्ट; घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया

Datia By-Election Results Live: दतिया उपचुनाव का रिजल्ट; घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया

मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती शुरू हो गई है।

Aug 03, 2026
Datia By-Election Results Live: दतिया मे भी पिछड़ रही BJP;  सातवें राउंड में 3295 वोटों का अंतर

Datia By-Election Results Live: 10वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 10 हजार वोटों से आगे

Datia By-Election: दतिया कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रत्याशी समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

Datia By-Election: दतिया कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रत्याशी समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

दतिया में होने वाले उपचुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस और बसपा को बड़ा झटका लगा है।

Jul 25, 2026