Indore Rahul Gandhi

Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले राजनीतिक पारा हाई हो गया है।

By : विकास जैन
Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

Indore Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले राजनीतिक पारा हाई हो गया है। राहुल गांधी के इंदौर आगमन से पहले शहर के प्रमुख चौराहों पर अज्ञात लोगों द्वारा 'झूठ की गूंज' लिखे पोस्टर लगा दिए गए हैं। देर रात लगाए गए इन पोस्टरों के सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, वहीं पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

देर रात लगे पोस्टर

दरअसल, राहुल गांधी इंदौर में युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद के लिए आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। देर रात शहर के चौराहों पर राहुल गांधी और उनके कार्यक्रम को टारगेट करते हुए ये पोस्टर चिपकाए गए। फिलहाल पोस्टर लगाने वाले असामाजिक तत्वों या राजनीतिक कार्यकर्ताओं की आधिकारिक पहचान उजागर नहीं हो सकी है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

वीआईपी मूवमेंट और राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। शहर में रातों-रात पोस्टर लगाए जाने के मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पोस्टर चिपकाने वाले संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

संबंधित सामग्री

TET Exam Update: TET की आखिरी तारीख खत्म! 76% शिक्षकों ने नहीं भरा फॉर्म, अब आगे क्या?

TET Exam Update: TET की आखिरी तारीख खत्म! 76% शिक्षकों ने नहीं भरा फॉर्म, अब आगे क्या?

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षकों की नाराजगी अब धरातल पर नजर आने लगा है। आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने के बाद सामने आए आंकड़े शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ाने वाले हैं।

Oct 12, 2026
India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

इंदौर के होलकर स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शुरुआती दो मुकाबलों में 1-1 की बराबरी पर हैं...

Oct 11, 2026
Pithampur Fire: पीथमपुर में हड़कंप, स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, चपेट में आई कुछ कंपनियां 

Pithampur Fire: पीथमपुर में हड़कंप, स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, चपेट में आई कुछ कंपनियां 

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पीथमपुर के सेक्टर तीन में एक स्क्रैप गोडाउन में आग लग गई।

Oct 10, 2026
MP OBC Reservation : एमपी OBC आरक्षण पर HC का बड़ा फैसला, इतना रहेगा OBC आरक्षण

MP OBC Reservation : एमपी OBC आरक्षण पर HC का बड़ा फैसला, इतना रहेगा OBC आरक्षण

मध्य प्रदेश में OBC के आरक्षण को लेकर लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई में जबलपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

Oct 09, 2026
MP TET Protest: टीईटी के खिलाफ शिक्षकों का हल्ला बोल, सबसे बड़ा आंदोलन आज

MP TET Protest: टीईटी के खिलाफ शिक्षकों का हल्ला बोल, सबसे बड़ा आंदोलन आज

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर के हज़ारों शिक्षक TET की...

Sep 27, 2026