ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में हवलदार की मौत

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में हवलदार की मौत, ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन में हवलदार नरेश कुमार की मौत हो गई। ड्यूटी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और चार दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

By : नरेंद्र कुमार
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में हवलदार की मौत, ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार नरेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले ड्यूटी खत्म करने के बाद बैरक में आराम करते समय उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) मुरार में भर्ती कराया गया था।

रविवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

22 जुलाई की रात बिगड़ी थी हालत

पुलिस के अनुसार, 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात सूबेदार सुधीर दुबे ने इस घटना की सूचना महाराजपुरा थाने में दी। उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय हवलदार नरेश कुमार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जावली तहसील के गांव भारमर के रहने वाले थे। 22 जुलाई की रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद नरेश कुमार एयरफोर्स कैंपस की डीएससी लाइन स्थित अपनी बैरक में आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर साथी जवानों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार पहुंचाया।

चार दिन तक चला इलाज

मिलिट्री हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में हवलदार नरेश कुमार का इलाज चल रहा था। करीब चार दिन तक चले उपचार के बाद रविवार 26 जुलाई की शाम उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। सैन्य कर्मी की मौत के बाद एयरफोर्स स्टेशन में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

महाराजपुरा थाना पुलिस ने सूबेदार सुधीर दुबे की सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अब पुलिस और संबंधित विभाग की निगाहें आगे की औपचारिक कार्रवाई पर हैं।

संबंधित सामग्री

उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, स्वयं सहायता समूहों को 11.20 करोड़ का चेक

उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, स्वयं सहायता समूहों को 11.20 करोड़ का चेक

पूर्व विधायक एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी ‘पम्मी’ की 19वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को बड़ी फील्ड में श्रद्धांजलि सभा में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, समाज...

Oct 22, 2026
सेंगोल बनाने वाले वुम्मिदी एथिराज का निधन; 1947 में नेहरू को सौंपा गया था राजदंड

सेंगोल बनाने वाले वुम्मिदी एथिराज का निधन; 1947 में नेहरू को सौंपा गया था राजदंड

1947 में जवाहरलाल नेहरू को सौंपे गए ऐतिहासिक सेंगोल के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले जौहरी वुम्मिदी एथिराज का चेन्नई में 99 साल की उम्र में निधन हो गया।

Oct 21, 2026
ADM Bharatram Yadav Passes Away: बुलंदशहर ADM भरतराम यादव को आया हार्ट अटैक, निधन

ADM Bharatram Yadav Passes Away: बुलंदशहर ADM भरतराम यादव को आया हार्ट अटैक, निधन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ADM के पद पर तैनात भरतराम यादव का मंगलवार देर रात लखनऊ स्थित PGI में निधन हो गया। वे हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थे।

Oct 21, 2026
स्वर्ग पाने के लिए बच्चों को भूखा रखा, 191 बच्चों की गई जान!,धर्मगुरु पॉल मैकेंजी दोषी, जंगल से मिले 400 शव

स्वर्ग पाने के लिए बच्चों को भूखा रखा, 191 बच्चों की गई जान!,धर्मगुरु पॉल मैकेंजी दोषी, जंगल से मिले 400 शव

केन्या में धर्मगुरु पॉल मैकेंजी और 30 साथियों को 191 मौतों के लिए दोषी पाया गया, जिसमें बच्चों को भूखा रखने का आरोप शामिल है।

Oct 21, 2026