Hapur traffic constable Suraj Kumar

Hapur constable Suraj Kumar: ब्रेन ट्यूमर से जिंदगी की जंग हारे हापुड़ के ट्रैफिक सिपाही सूरज कुमार

खाकी वर्दी पहनकर शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था संभालने वाले हापुड़ यातायात पुलिस के सिपाही सूरज कुमार आखिर जिंदगी की जंग हार गए।

By : विकास जैन
Hapur constable Suraj Kumar: ब्रेन ट्यूमर से जिंदगी की जंग हारे हापुड़ के ट्रैफिक सिपाही सूरज कुमार

Hapur constable Suraj Kumar: ब्रेन ट्यूमर से जिंदगी की जंग हारे हापुड़ के ट्रैफिक सिपाही सूरज कुमार

प्रमोद शर्मा,हापुड़: खाकी वर्दी पहनकर शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था संभालने वाले हापुड़ यातायात पुलिस के सिपाही सूरज कुमार आखिर जिंदगी की जंग हार गए। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरी निवासी सूरज कुमार वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। इसके बाद वह पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में हापुड़ की यातायात पुलिस में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान वह शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने में जुटे रहते थे।

जांच में सामने आया था ब्रेन ट्यूमर

जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को स्वास्थ्य जांच के दौरान सूरज कुमार के दिमाग में ट्यूमर होने की पुष्टि हुई थी। बीमारी का पता चलने के बाद उनका उपचार चल रहा था। परिवार और चिकित्सकों की कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। शनिवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस महकमे में छाया मातम

सूरज कुमार के निधन की सूचना मिलते ही हापुड़ पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध रह गए। साथी पुलिसकर्मियों के बीच भी शोक का माहौल बन गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह समेत जनपद के तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिपाही के निधन पर गहरा दुख जताया। एसपी ने दिवंगत सिपाही की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। एक जांबाज पुलिसकर्मी का असमय चले जाना विभाग के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली-एनसीआर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर उनके इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चोरी करने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का...

Oct 15, 2026
Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खुद को शातिर समझने वाले अपराधी चाहे जितना भी शातिर बन ले, लेकिन हापुड़ पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है...

Oct 08, 2026
Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

आश्विन शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ इस बार 11 अक्टूबर, रविवार से वैधृति योग के शुभ संयोग में होगा। नवरात्रि को लेकर देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में...

Oct 08, 2026
Hapur Seva Sankalp: सेवा संकल्प अभियान में योजनाओं की प्रदर्शनी, गांवों में सफाई और भैना सदरपुर में महायज्ञ

Hapur Seva Sankalp: सेवा संकल्प अभियान में योजनाओं की प्रदर्शनी, गांवों में सफाई और भैना सदरपुर में महायज्ञ

हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका में योजनाओं की प्रदर्शनी लगी। धौलाना की ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चला और भैना सदरपुर में महायज्ञ हुआ।

Sep 30, 2026
Hapur News: पीएचसी पिलखुवा में नर्सिंग विद्यार्थियों ने नाटक से समझाया सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोध

Hapur News: पीएचसी पिलखुवा में नर्सिंग विद्यार्थियों ने नाटक से समझाया सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोध

हापुड़ के पिलखुवा पीएचसी में सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोध पर जागरूकता कार्यक्रम किया। विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया और 56 लोगों ने हिस्सा लिया।हापुड़। प्रजनन स्वास्थ

Sep 30, 2026