Amethi News

Amethi News: बारिश में ढहा कच्चा मकान, चार बच्चों के साथ छप्पर में परिवार

सरुवांवा गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढह जाने से मजदूर परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है।

By : विकास जैन
Amethi News: बारिश में ढहा कच्चा मकान, चार बच्चों के साथ छप्पर में परिवार

Amethi News: बारिश में ढहा कच्चा मकान, चार बच्चों के साथ छप्पर में परिवार

कुलदीप शुक्ला, भेंटुआ (अमेठी): सरुवांवा गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढह जाने से मजदूर परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। राम अक्षयवर मौर्य अपनी पत्नी गुड़िया और चार बच्चों के साथ अब टिन व फूस से बने अस्थायी छप्पर के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन से शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

राम अक्षयवर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके चार बच्चों में पिहू आठ वर्ष, अर्पिता साढ़े छह वर्ष, कार्तिक चार वर्ष और सात माह की काव्या शामिल हैं। परिवार के मुताबिक करीब आठ वर्ष पहले हुए पारिवारिक बंटवारे में उन्हें रहने के लिए कच्चे खपरैल का एक कमरा मिला था। करीब सात दिन पहले बारिश के दौरान वह कमरा ढह गया। इसके बाद परिवार ने कच्ची दीवारों के सहारे टिन और फूस डालकर अस्थायी छप्पर बना लिया।

परिवार के अनुसार पैतृक संपत्ति करीब आठ बिस्वा है, जिसमें मां और छोटे भाई का भी हिस्सा है। परिवार का कहना है कि उसके पास रहने के लिए सुरक्षित पक्का मकान नहीं है। राशन सुविधा और उज्ज्वला गैस कनेक्शन नहीं मिलने की बात भी परिवार ने कही है। बताया गया कि करीब आठ माह पहले प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत परिवार का सर्वे हुआ था। ग्राम पंचायत सचिव जया पटेल ने बताया कि गुड़िया का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची में शामिल है। इसके बावजूद परिवार फिलहाल कच्चे आशियाने में रहने को मजबूर है।

मकान गिरने की सूचना लेखपाल विजय पाल को दिए जाने की बात परिवार ने कही। लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति की जांच करने और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण जितेंद्र मौर्य, घेरराऊ कोरी, रामबली मौर्य और लाल बहादुर सिंह ने प्रशासन से परिवार का स्थलीय सत्यापन कराकर पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026
NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चिकित्सकों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही रोक दिया गया।

Oct 12, 2026
Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीगंज-रायबरेली सड़क मार्ग पर रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर...

Oct 09, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026