लखनऊ में भीषण बाढ़

लखनऊ में बाढ़ का कहर, 40 हजार घरों में पानी; 3 लाख लोग प्रभावित, हजारों ने छोड़ा घर

लखनऊ में गोमती नदी के उफान से 40 हजार घर जलमग्न, 3 लाख लोग प्रभावित। बाढ़ के कारण हजारों लोगों ने घर छोड़ा, कई धार्मिक स्थल भी प्रभावित।

By : नरेंद्र कुमार
लखनऊ में बाढ़ का कहर, 40 हजार घरों में पानी; 3 लाख लोग प्रभावित, हजारों ने छोड़ा घर

उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। लखनऊ में 18 साल बाद भीषण बाढ़ ने शहर के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। गोमती नदी का जलस्तर लगातार 7वें दिन बढ़ रहा है। फैजुल्लागंज इलाके में करीब 40 हजार घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है, जिससे लगभग 3 लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।हालात ऐसे हैं कि हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है। कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं और नावों के जरिए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

बारिश रुकी, फिर भी क्यों बढ़ रहा पानी?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब यूपी में पिछले करीब 8 दिनों से बारिश नहीं हुई, तो नदियों का जलस्तर लगातार क्यों बढ़ रहा है?दरअसल, नेपाल, उत्तराखंड और यूपी के ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश का पानी नदियों के जरिए मैदानी क्षेत्रों में पहुंच रहा है। इसके अलावा बैराज और जलाशयों से छोड़ा गया पानी भी कुछ समय बाद मैदानी इलाकों में पहुंचता है। यही वजह है कि बारिश थमने के बावजूद लखनऊ समेत कई जिलों में बाढ़ का संकट बढ़ रहा है।

11 जिलों में बाढ़, 10 नदियां उफान पर

यूपी के 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 10 नदियां उफान पर हैं। लखनऊ के अलावा लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, गोंडा और बाराबंकी में भी बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है।बलिया और गोंडा में कई गांवों का संपर्क आसपास के इलाकों से कट गया है। कई जगह गांव टापू में तब्दील हो गए हैं।

लखनऊ के कई धार्मिक स्थल भी जलमग्न

बढ़ते जलस्तर का असर लखनऊ के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पड़ा है। गोमती रिवर फ्रंट के पास हनुमंत धाम, लेटे हुए हनुमान मंदिर और चंद्रिका देवी मंदिर के आसपास पानी पहुंच गया है।फैजुल्लागंज में कृष्ण लोक कॉलोनी से लेकर नंदपुरम तक बाढ़ का पानी फैल चुका है।

40 नावों से राहत, लोगों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रशासन का दावा है कि प्रभावित इलाके में करीब 40 नावें लगाई गई हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि नावों की संख्या पर्याप्त नहीं है। कई परिवार सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं और पीछे छूटे घरों में चोरी की घटनाओं की भी शिकायतें सामने आई हैं।

संबंधित सामग्री

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Hardoi MLC Election: ’कयामत के दिन’ भाजपा को याद आई ’सरकार की साझीदार’ सुभासपा

Hardoi MLC Election: ’कयामत के दिन’ भाजपा को याद आई ’सरकार की साझीदार’ सुभासपा

स्नातक एमएलसी चुनाव में हरदोई के तीन छोड़ बाकी जनप्रतिनिधियों के मतदाता होने पर सवाल उठा तो ’नाक पर दिया रख’ (मतदान की पूर्वसंध्या) भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने...

Oct 22, 2026
उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, स्वयं सहायता समूहों को 11.20 करोड़ का चेक

उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, स्वयं सहायता समूहों को 11.20 करोड़ का चेक

पूर्व विधायक एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी ‘पम्मी’ की 19वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को बड़ी फील्ड में श्रद्धांजलि सभा में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, समाज...

Oct 22, 2026
UP Elections 2027: लखनऊ आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, करेंगे चुनावी समीक्षा

UP Elections 2027: लखनऊ आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, करेंगे चुनावी समीक्षा

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

Oct 22, 2026
स्नातक एमएलसी चुनाव : लखनऊ खण्ड का किला बचाने वाला 'हरावल दस्ता' ही 'निःशस्त्र'

स्नातक एमएलसी चुनाव : लखनऊ खण्ड का किला बचाने वाला 'हरावल दस्ता' ही 'निःशस्त्र'

विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में प्रत्याशियों के पते से शुरू हुई पड़ताल जनपद के माननीयों तक पहुंची तो तस्वीर चौंकाने वाली मिली।

Oct 21, 2026