Temperature Fluctuations in MP

MP Weather Update: रात में गुलाबी ठंड, दिन में तप रहा MP! भोपाल में 17.6°

भोपाल में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री पहुंचा, जबकि रतलाम में पारा 36 डिग्री रहा। जानें एमपी के प्रमुख शहरों का मौसम।

By : नरेंद्र कुमार
MP Weather Update: रात में गुलाबी ठंड, दिन में तप रहा MP! भोपाल में 17.6°

मध्यप्रदेश में अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे है. भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में रात का तापमान नीचे आया है. लेकिन दिन में धूप और गर्मी का असर अब भी बना हुआ है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि रतलाम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.इस बदलाव के चलते सुबह और देर रात हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। हालांकि, दिन में तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहने के कारण गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली है।

इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर का मौसम कैसा रहा?

प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों में भी दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिला। इंदौर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर में दिन का तापमान 34.7 डिग्री, जबकि रात का तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया।जबलपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मंडला में दिन का पारा 34.9 डिग्री और रात का तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया।दूसरी ओर, पचमढ़ी में अधिकतम तापमान केवल 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मलांजखंड में 29.5 डिग्री और बैतूल में 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

MP के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

भोपाल

32.8°C

17.6°C

इंदौर

33.9°C

17.8°C

ग्वालियर

34.7°C

22.1°C

जबलपुर

33.7°C

20.2°C

उज्जैन

35.5°C

20.0°C

रतलाम

36.0°C

22.5°C

धार

35.8°C

19.3°C

गुना

35.8°C

21.4°C

खरगोन

35.8°C

19.0°C

पचमढ़ी

27.0°C

19.2°C

बैतूल

30.0°C

18.2°C

छिंदवाड़ा

32.2°C

18.0°C

21 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में 21 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। यह स्थिति उत्तर-पूर्वी मानसून की गतिविधियों से जुड़ी है।

संबंधित सामग्री

MP Weather Update: MP में फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

MP Weather Update: MP में फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

मध्य प्रदेश में अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश का सिलसिला जारी है।

Oct 22, 2026
Rain In MP: मानसून विदा होने के बाद भी बारिश जारी, सेंधवा में 3500 क्विंटल मक्का भीगी, 21 जिलों में Alert

Rain In MP: मानसून विदा होने के बाद भी बारिश जारी, सेंधवा में 3500 क्विंटल मक्का भीगी, 21 जिलों में Alert

मानसून लौटने के बाद भी प्रदेश का मौसम करवट ले रहा है। बड़वानी की मंडी में उपज गीली हुई, 21 जिलों में अलर्ट है और तीन दिन बाद ही राहत मिलने के आसार हैं।

Oct 17, 2026
Weather News: एमपी में मानसून बिगड़ेगा! मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश के आसार, रीवा सतना में बढ़ेगी ठंडक

Weather News: एमपी में मानसून बिगड़ेगा! मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश के आसार, रीवा सतना में बढ़ेगी ठंडक

मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं और ऊपरी हवा के चक्रवात से पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। रीवा, सतना में अगले चार दिन अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री गिर सकता है।

Oct 06, 2026
MP Weather News: एमपी में बदलेगा मौसम, बैतूल-नर्मदापुरम समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather News: एमपी में बदलेगा मौसम, बैतूल-नर्मदापुरम समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून अभी सक्रिय, बैतूल-नर्मदापुरम सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अगले 24 घंटे का हाल।<br/>

Sep 21, 2026
MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में 29 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, IMD का यलो अलर्ट, जानें आज कहां बरसा पानी

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में 29 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, IMD का यलो अलर्ट, जानें आज कहां बरसा पानी

एमपी में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। कई जिलों में येलो अलर्ट के बीच 29 अगस्त से मौसम फिर बदलने के आसार हैं।

Aug 27, 2026