MP TET Exam: मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में TET परीक्षा अब ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सरकार ने परीक्षा संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश भोपाल को अधिकृत एजेंसी घोषित किया है। MP बोर्ड अब दिसंबर महीने में 2 दिनों के अंदर इस परीक्षा को ऑफलाइन माध्यम से पूरा कराने की तैयारी कर रहा है।
ESB इनकार के बाद नया विकल्प
इससे पहले कर्मचारी चयन मंडल ने TET परीक्षा के लिए 12 अक्टूबर की तारीख प्रस्तावित की थी। हालांकि, बाद में ESB द्वारा ऑफलाइन मोड में परीक्षा कराने से असमर्थता जताने के बाद सरकार नई अधिकृत एजेंसी की तलाश में थी। राज्य सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सेवारत और नए अभ्यर्थियों के लिए TET परीक्षा कराने का जिम्मा अब MP बोर्ड को सौंपा गया है।

आवेदन और संशोधन अंतिम तारिख
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए आवेदन प्रक्रिया की समय-सीमा में भी बदलाव किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 रहेगी। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 20 सितंबर 2026 तक अधिकृत एजेंसी घोषित किया है।