Bhadar Dangal Competition

Bhadar Dangal Competition: दंगल प्रतियोगिता में जौनपुर के निगम यादव ने मारी बाजी

विकासखंड भादर क्षेत्र के दाहियांवा स्थित चिकनिया मैदान में रविवार को जय श्रीराम विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

By : विकास जैन
Bhadar Dangal Competition: दंगल प्रतियोगिता में जौनपुर के निगम यादव ने मारी बाजी

Bhadar Dangal Competition: दंगल प्रतियोगिता में जौनपुर के निगम यादव ने मारी बाजी

शिवपूजन मिश्रा, भादर अमेठी: विकासखंड भादर क्षेत्र के दाहियांवा स्थित चिकनिया मैदान में रविवार को जय श्रीराम विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के साथ ही आसपास के जनपदों और दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। देर रात तक चले दंगल में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया। हर दांव और पलटवार पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

यहां के पहलवानों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता का आयोजन अंकुर सिंह की ओर से किया गया। दंगल में दिल्ली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और रायबरेली सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग मुकाबलों में पहलवानों ने अपने कौशल, ताकत और कुश्ती के दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।

निगम यादव ने मारी बाजी

देर रात प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जौनपुर के पहलवान निगम यादव और प्रयागराज के मु. रायबर के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे पर कई दांव आजमाए, लेकिन निगम यादव ने अपनी मजबूत पकड़ और बेहतर रणनीति का प्रदर्शन करते हुए मु. रायबर को पटखनी देकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही निगम यादव जय श्रीराम विराट दंगल प्रतियोगिता के विजेता बने।

पुरस्कार में मिली 11 हजार की राशि

आयोजक मंडल की ओर से विजेता पहलवान निगम यादव को पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपये की नगद राशि और गदा प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता रहे प्रयागराज के मु. रायबर को पांच हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद दोनों पहलवानों का दर्शकों और आयोजक मंडल ने उत्साहवर्धन किया।

राष्ट्रीय कोच यशवंत सिंह रहे मौजूद

दंगल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय कोच यशवंत सिंह ने निभाई। उन्होंने मुकाबलों के दौरान पहलवानों के दांव-पेच और नियमों पर बारीकी से नजर रखी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह और विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह दुआरा ने विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

देर रात तक चला मुकाबला

आयोजक मंडल ने प्रतियोगिता में शामिल सभी पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। दंगल देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देर रात तक चले मुकाबलों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर संयोजक राजेश सिंह, अंजनी सिंह, लाले, अशोक सिंह हिटलर, लाल माधव सिंह, कौशलेंद्र सिंह, मोनू, बजरंग बली सुरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह ब्रेटली, डीएम सिंह, संतोष यादव, सुभाष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

CDO Pooja Sahu Sangrampur: संग्रामपुर में सीडीओ पूजा साहू का औचक निरीक्षण, खेती का लिया जायजा

CDO Pooja Sahu Sangrampur: संग्रामपुर में सीडीओ पूजा साहू का औचक निरीक्षण, खेती का लिया जायजा

मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने सोमवार को विकासखंड संग्रामपुर के विभिन्न गांवों में पहुंचकर कृषि गतिविधियों और फसल प्रदर्शनों का औचक निरीक्षण किया।

Oct 12, 2026
BDO Praveen Kumar: शाहगढ़ ब्लॉक में बीडीओ की गैरमौजूदगी, परेशान फरियादी, खाली कुर्सी देख लौटे बैरंग 

BDO Praveen Kumar: शाहगढ़ ब्लॉक में बीडीओ की गैरमौजूदगी, परेशान फरियादी, खाली कुर्सी देख लौटे बैरंग 

शाहगढ़ ब्लॉक में बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित काम लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने...

Oct 09, 2026
Madhu Singh Amethi: अधीनस्थ सेवा आयोग में मधु सिंह का चयन, गांव में खुशी की लहर

Madhu Singh Amethi: अधीनस्थ सेवा आयोग में मधु सिंह का चयन, गांव में खुशी की लहर

विकासखंड भादर के घोरहा गांव निवासी जयेन्द्र बहादुर सिंह की बेटी मधु सिंह का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में चयन होने पर परिवार के साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Sep 14, 2026
Sangrampur News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा 

Sangrampur News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा 

विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के मल्लूपुर गांव की दलित बस्ती में सोमवार को जलभराव की सूचना मिलते ही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे।

Aug 31, 2026
Amethi Crime: प्रेम जाल में फंसाकर होटल ले जाने का आरोप, महिला के जेवर लेकर युवक फरार

Amethi Crime: प्रेम जाल में फंसाकर होटल ले जाने का आरोप, महिला के जेवर लेकर युवक फरार

सुल्तानपुर के लहिया बसंतपुर गांव की एक महिला ने एक युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर होटल ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Aug 25, 2026