Nitin Nabin Indore

Nitin Nabin Indore: इंदौर पहुंचे नितिन नवीन,  किया स्वामित्व योजना की शुरूआत 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को इंदौर प्रवास पर पहुंचे। इंदौर आगमन पर उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत राज्यव्यापी पट्टों के पंजीयन कार्य का शुभारंभ किया।

By : विकास जैन
Nitin Nabin Indore: इंदौर पहुंचे नितिन नवीन,  किया स्वामित्व योजना की शुरूआत 

Nitin Nabin Indore: इंदौर पहुंचे नितिन नवीन,  किया स्वामित्व योजना की शुरूआत 

Nitin Nabin Indore: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को इंदौर प्रवास पर पहुंचे। इंदौर आगमन पर उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत राज्यव्यापी पट्टों के पंजीयन कार्य का शुभारंभ किया। योजना के शुरू होने से अब राज्य के लाखों जरूरतमंदों को उनकी जमीन और मकान का कानूनी मालिकाना हक प्राप्त हो सकेगा।

नितिन नवीन ने किया रोड शो

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोपहर करीब 2 बजे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक एक विशाल रोड शो भी निकाला गया। रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नेता व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

मुफ्त रजिस्ट्री का शंखनाद

रोड शो के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी नगर ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां से उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत नई पंजीयन प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश जरूरतमंद और गरीब परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री की सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

50 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश भर के लगभग 50 लाख लोगों को उनकी अपनी जमीन और मकान का वास्तविक हक दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

इंदौर के होलकर स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शुरुआती दो मुकाबलों में 1-1 की बराबरी पर हैं...

Oct 11, 2026
Pithampur Fire: पीथमपुर में हड़कंप, स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, चपेट में आई कुछ कंपनियां 

Pithampur Fire: पीथमपुर में हड़कंप, स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, चपेट में आई कुछ कंपनियां 

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पीथमपुर के सेक्टर तीन में एक स्क्रैप गोडाउन में आग लग गई।

Oct 10, 2026
Rahul Gandhi Indore: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यक्रम में एंट्री के लिए ये जरूरी

Rahul Gandhi Indore: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यक्रम में एंट्री के लिए ये जरूरी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुके है।

Sep 19, 2026
Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले राजनीतिक पारा हाई हो गया है।

Sep 19, 2026