Rahul Gandhi Indore

Rahul Gandhi Indore: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यक्रम में एंट्री के लिए ये जरूरी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुके है।

By : विकास जैन
Rahul Gandhi Indore: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यक्रम में एंट्री के लिए ये जरूरी

Rahul Gandhi Indore: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यक्रम में एंट्री के लिए ये जरूरी

Rahul Gandhi Indore Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुके है। वे रेगुलर फ्लाइट से दोपहर 2 बजे इंदौर पहुंचे। इंदौर के रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA ग्राउंड में शाम 5:30 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां राहुल गांधी युवा विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। पूरे देश में इस तरह का यह 5वां और इंदौर में पहला कार्यक्रम है।

रजिस्ट्रेशन और संख्या

कांग्रेस के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, हालांकि प्रशासनिक अनुमति के अनुसार मैदान में लगभग 15 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने 31 शर्तों के साथ कार्यक्रम को हरी झंडी दी है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए है। मैदान में कुल 7 एंट्री गेट बनाए गए हैं। VIP के लिए 2 और VVIP के लिए 1 अलग गेट रखा गया है। इसके अलावा छात्र और छात्राओं के प्रवेश के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। मुख्य डोम में मंच के सामने दाईं ओर छात्रों और बाईं ओर छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। राहुल गांधी और कलाकारों के लिए पीछे से अलग मार्ग बनाया गया है। सुरक्षा में 120 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें 30 बाउंसर, 30 गार्ड्स और 18 ट्रैफिक मार्शल शामिल हैं। मैदान में 30 अस्थायी शौचालय भी बनाए गए हैं।

ये सामग्री रहेगी प्रतिबंधित 

पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, बैग, लैपटॉप, हेलमेट, ड्रोन, सिगरेट, लाइटर, इंजेक्शन और चाकू पूरी तरह से बैन हैं। प्रवेश द्वार पर इसकी सूची के बोर्ड लगाए गए हैं।

एंट्री के लिए अनिवार्य नियम

आईडी जरूर लाएं
प्रवेश द्वार पर अपना रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाएं
अपना मोबाइल फोन फुल चार्ज करके आएं
पानी की बोतल या अन्य प्रतिबंधित सामग्री साथ न लाएं
सुरक्षा कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें

संबंधित सामग्री

India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

इंदौर के होलकर स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शुरुआती दो मुकाबलों में 1-1 की बराबरी पर हैं...

Oct 11, 2026
Pithampur Fire: पीथमपुर में हड़कंप, स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, चपेट में आई कुछ कंपनियां 

Pithampur Fire: पीथमपुर में हड़कंप, स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, चपेट में आई कुछ कंपनियां 

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पीथमपुर के सेक्टर तीन में एक स्क्रैप गोडाउन में आग लग गई।

Oct 10, 2026
Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले राजनीतिक पारा हाई हो गया है।

Sep 19, 2026
Nitin Nabin Indore: इंदौर पहुंचे नितिन नवीन,  किया स्वामित्व योजना की शुरूआत 

Nitin Nabin Indore: इंदौर पहुंचे नितिन नवीन,  किया स्वामित्व योजना की शुरूआत 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को इंदौर प्रवास पर पहुंचे। इंदौर आगमन पर उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत राज्यव्यापी पट्टों के पंजीयन कार्य का शुभारंभ किया।

Sep 17, 2026