Amethi Crime news

Amethi Crime: दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, लाखों के जेवरात व नकदी पार

रामगंज थाना क्षेत्र के भौरहा का पुरवा गांव में बेखौफ चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये नकद पार कर दिए।

By : विकास जैन
Amethi Crime: दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, लाखों के जेवरात व नकदी पार

Amethi Crime: दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, लाखों के जेवरात व नकदी पार

शिवपूजन मिश्रा, अमेठी: रामगंज थाना क्षेत्र के भौरहा का पुरवा गांव में बेखौफ चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये नकद पार कर दिए। वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुबह घर का सामान बिखरा मिला तो मचा हड़कंप

शनिवार सुबह परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने तत्काल रामगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही है। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

बढ़ते अपराधों से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिले में चोरी, हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं के लगातार सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। रामगंज प्रभारी का कहना है, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य संकलन से जांच की जा रही है जल्द ही चोरों को पकड़कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Amethi Police: अंसार उर्फ चितऊ पर 14 मुकदमे, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Amethi Police: अंसार उर्फ चितऊ पर 14 मुकदमे, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

भैसना निवासी अंसार उर्फ चितऊ (27) पुत्र नासिर अली को संग्रामपुर पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

Oct 06, 2026
Amethi Illegal Arms Factory: अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 तमंचों के साथ दो गिरफ्तार

Amethi Illegal Arms Factory: अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 तमंचों के साथ दो गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत बाजारशुक्ल थाना पुलिस ने पाली जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sep 23, 2026
Amethi Firing: अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली

Amethi Firing: अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली

अमेठी में शनिवार शाम सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में शगुन ऑटोमोबाइल के पास स्कार्पियो सवार युवक ने कुछ लोगों पर पीछा करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप...

Sep 20, 2026
Amethi Nursing Students Death Case: नर्सिंग छात्रा की मौत का राज चौथे दिन भी बरकरार

Amethi Nursing Students Death Case: नर्सिंग छात्रा की मौत का राज चौथे दिन भी बरकरार

इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा दीप्ति यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला चौथे दिन भी अनसुलझा है।

Aug 31, 2026
Sangrampur Crime: नहर किनारे मिला युवक का शव, चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका

Sangrampur Crime: नहर किनारे मिला युवक का शव, चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत सोनारी कला गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज कुमार का शव शनिवार दोपहर सूखा के पुरवा के पास नहर किनारे पड़ा मिला।

Aug 22, 2026