Rupaidiha Police

Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नकली पुरातात्विक मूर्तियों को अष्टधातु की प्राचीन व कीमती प्रतिमा बताकर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने राजफाश किया है।

By : विकास जैन
Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

अनुराग गुप्ता, रुपईडीहा,बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर नकली पुरातात्विक मूर्तियों को अष्टधातु की प्राचीन व कीमती प्रतिमा बताकर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भगवान बुद्ध की संदिग्ध धातु की एक प्रतिमा, तीन मोटरसाइकिलें, सात मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की है।

मुखबिर सूचना पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर रुपईडीहा थाना पुलिस ने साईंगांव जंगल स्थित बदलदास मंदिर के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरोह भारत से नेपाल में नकली मूर्तियों को प्राचीन अष्टधातु की दुर्लभ प्रतिमा बताकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। इसी दौरान सातों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों से ये बरामद

बरामद प्रतिमा भगवान बुद्ध की करीब आठ इंच ऊंची और लगभग 4.960 किलोग्राम वजन की बताई गई है। इसके अलावा तीन मोटरसाइकिलें, सात मोबाइल फोन और आरोपितों के पास से नकदी भी बरामद हुई है।

ये आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बुद्ध प्रतिमा को दुर्लभ बताकर नेपाल में बेचने की फिराक में लगे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों में सज्जान अली उर्फ काले खां, मन्नू उर्फ दिलदार, आजाद अली, रिजवान, महफूज, साफिक अली तथा समीर उर्फ नूर मोहम्मद शामिल हैं। इनमें कुछ आरोपितों के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

संबंधित सामग्री

Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

फिल्मी अंदाज में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर बहराइच पुलिस ने पर्दाफाश कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Jul 30, 2026
बहराइच के 23 घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने सुनवाई कर लगाया स्टे, जानें पूरा मामला

बहराइच के 23 घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने सुनवाई कर लगाया स्टे, जानें पूरा मामला

Bahraich News: बहराइच के जिन 23 घरों को गिराने के लिए चिन्हित किया गया था l फ़िलहाल हाई कोर्ट ने उसपर स्टे लगा दिया है l

Oct 20, 2024
बहराइच हत्याकांड पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- यूपी में एनकाउंटर नहीं हत्या हो रही

बहराइच हत्याकांड पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- यूपी में एनकाउंटर नहीं हत्या हो रही

Bahraich Voilence: बहराइच में दो आरोपियों का पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया l

Oct 17, 2024