यूपी के 35 गांवों में भेड़ियों का भारी आतंक, अबतक 8 बच्चों की मौत, शाम के वक्त घर से कोई निकल र

यूपी के 35 गांवों में भेड़ियों का भारी आतंक, अबतक 8 बच्चों की मौत, शाम के वक्त घर से कोई निकल रहा बाहर

By : Anurag Dubey
यूपी के 35 गांवों में भेड़ियों का भारी आतंक, अबतक 8 बच्चों की मौत, शाम के वक्त घर से कोई निकल रहा बाहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 150 किलोमीटर दूर महसी तहसील में भेड़ियों का भारी आतंक देखने को मिल रहा है। इसकी चपेट में 35 गांवों आ चुके हैं। इसके पहले भेड़िए 25 गांव तक ही सीमित थे पर अब ये बढ़कर 35 गांव तक पहुंच चुका है।

बता दें कि भेड़ियों का खौफ इतना है कि गांव वाले शाम के वक्त अपने- अपने घरों दुबक कर रहने के लिए मजबूर हैं। रात भर लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस विभाग और वन विभाग के 200 कर्मचारी खेतों और जंगलों में भेड़ियों की तलाश में कॉम्बिंग कर रहे हैं। अबतक इसमें 8 बच्चों की मौत हो चुकी है। महसी से विधायक सुरेश्वर सिंह ने खुद बंदूक लेकर भेड़िए की तलाश की, लेकिन हमले के बाद भेड़िए जंगल में भाग जाते हैं।

एक पीड़ित मां के अनुसार सोमवार के दिन की शाम एक मासूम बच्चा अपने दरवाजे पर खेल रहा था, अचानक पीछे दो भेड़िए आए और उस मासूम बच्चे को मुंह में दबोच कर ले कर चले गए, पीड़ित के अनुसार सोमवार से ही उस बच्चे नहीं खोजा जा सका है और मां का रो- रो कर बुरा हाल है।

क्या कह रहे अधिकारी

वन विभाग और पुलिस के अधिकारी का कहना है भेड़िए अक्सर छोटे जानवरो और छोटे बच्चों पर हमला करते हैं। वे यहां भी वही कर रहे हैं। पहले 21 अगस्त की रात इसी तरह की घटना हरदी इलाके के बस्ती गडरिया गांव में हुई थी। दादी और उसके दो जवान बेटों के बीच 9 साल की पोती खुशबू सो रही थी। रात करीब 11 बजे आदमखोर भेड़िए ने चुपके से हमला किया है। हालांकि हमारी खोज जारी है। हम कोशिश कर रहें हैं कि इस तरह की घटनाएं कम हों।

संबंधित सामग्री

Bahraich BJP Yuva Morcha: बहराइच भाजपा युवा मोर्चा का 'युवा' कौन?

Bahraich BJP Yuva Morcha: बहराइच भाजपा युवा मोर्चा का 'युवा' कौन?

प्रदेश में डॉ रोहित मिश्रा के हाथ युवा मोर्चा की कमान आने के बाद अब बहराइच की बारी है। जिले में भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Aug 20, 2026
Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।

Aug 18, 2026
Bahraich Encounter: नानपारा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

Bahraich Encounter: नानपारा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, नानपारा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।

Aug 08, 2026
Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नकली पुरातात्विक मूर्तियों को अष्टधातु की प्राचीन व कीमती प्रतिमा बताकर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने राजफाश किया है।

Aug 01, 2026
Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

फिल्मी अंदाज में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर बहराइच पुलिस ने पर्दाफाश कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Jul 30, 2026