बहराइच के 23 घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने सुनवाई कर लगाया स्टे, जानें पूरा मामला

बहराइच के 23 घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने सुनवाई कर लगाया स्टे, जानें पूरा मामला

Bahraich News: बहराइच के जिन 23 घरों को गिराने के लिए चिन्हित किया गया था l फ़िलहाल हाई कोर्ट ने उसपर स्टे लगा दिया है l

By : Swadesh Writer
बहराइच के 23 घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने सुनवाई कर लगाया स्टे, जानें पूरा मामला

Bahraich News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज बहराइच में होने वाले बुलडोजर कारवाई को लेकर सुनवाई हुई है l इस सुनवाई में कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर 15 दिनों का स्टे लगा दिया है l सत्य ही हाई कोर्ट मे 23 लोगों जिनके घरों पर बुलडोजर चलने वाला था उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा है l इस मामले की अगली सुनवाई की तरीख बुधवार रखी गई है l आपको बता दें कि PWD ने आरोपियों को मंगलवार तक घर खाली करने का आदेश दिया था l आपको बता दे कि मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के दौरान उठी जांच में PWD ने आरोपियों के 23 घरों को चिन्हित किया था l इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों को तीन दिनों के अंदर घर खाली करने का भी आदेश दिया था l 

आरोपियों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा 

बहराइच हिंसा में शामिल कथित आरोपियों ने बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था l बहराइच हिंसा के तीन आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाकर सज़ा देने की भावना से यह कार्रवाई कर रही है l जिन घरों पर अवैध निर्माण का नोटिस चिपकाया गया है उनमें से कुछ 10 साल तो कुछ 70 साल पुरानी प्रॉपर्टी है l केवल दिखावे के लिए कार्रवाई से पहले नोटिस जारी किया गया है l आपको बता दें कि कोर्ट में यह अर्जी हिंसा के आरोपी अब्दुल हमीद की बेटी स्वालिहा और दो आरोपियों मोहम्मद अकरम और मोहम्मद निजाम की ओर से लगाई गई है l 

आरोपियों को मिला 15 दिन का समय 

जस्टिस मसूदी ने याचिका पर सुनवाई कर प्रभावित व्यक्तियों को नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय दिया l अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर 2024 को होगी l अदालत के इस आदेश से प्रभावित पक्षों को कुछ राहत मिली है, वहीं उन्हें दिए गए समय में अपना पक्ष रखने का अवसर भी मिला है l मामले की सुनवाई बुधवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जारी रहेगी l 

संबंधित सामग्री

Bahraich BJP Yuva Morcha: बहराइच भाजपा युवा मोर्चा का 'युवा' कौन?

Bahraich BJP Yuva Morcha: बहराइच भाजपा युवा मोर्चा का 'युवा' कौन?

प्रदेश में डॉ रोहित मिश्रा के हाथ युवा मोर्चा की कमान आने के बाद अब बहराइच की बारी है। जिले में भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Aug 20, 2026
Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।

Aug 18, 2026
Bahraich Encounter: नानपारा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

Bahraich Encounter: नानपारा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, नानपारा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।

Aug 08, 2026
Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नकली पुरातात्विक मूर्तियों को अष्टधातु की प्राचीन व कीमती प्रतिमा बताकर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने राजफाश किया है।

Aug 01, 2026
Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

फिल्मी अंदाज में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर बहराइच पुलिस ने पर्दाफाश कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Jul 30, 2026