बहराइच हत्याकांड पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- यूपी में एनकाउंटर नहीं हत्या हो रही

बहराइच हत्याकांड पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- यूपी में एनकाउंटर नहीं हत्या हो रही

Bahraich Voilence: बहराइच में दो आरोपियों का पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया l

By : Swadesh Writer
बहराइच हत्याकांड पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- यूपी में एनकाउंटर नहीं हत्या हो रही

Bahraich Voilence: बहराइच में अभी हाल ही जिस तरह से हिंसा देखने को मिली उसके बाद तो यूपी की राजनीति ने अलग ही मोड़ ले लिया l राज्य में पक्ष और विपक्ष के बीच आए दिन बयानबाजी देखने को मिल रही है l आज बहराइच में रामगोपाल के मुख्य आरोपियों का पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गया l जिसमें दोनों आरोपियों को गोली लग गई है l जिन दो आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है उनके नाम सरफराज और तालीम है l आज आरोपियों के एनकाउंटर के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपना बयान दिया है l

जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार नाकामी छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है l उन्होंने कहा कि अगर एनकाउंटर से कानून व्यवस्था बेहतर होता तो यूपी में सबसे बेहतर लॉ एंड ऑर्डर होता l 

एनकाउंटर करना सरकार का नया तरीका बन गया है 

अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि एनकाउंटर करना और नफरत को बढ़ावा देना यह सरकार का नया तरीका बन गया है l ये सब सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए कर रही है l पहले इन्होंने क्षत्रीय को मरवा दिया अब इसको बैलेंस कर रही है l यह अपनी नाकामी छुपाने के लिए एनकाउंटर करवा रही है l अखिलेश यादव ने आगे इस घटना के बारे में कहा कि जो कुछ भी हुआ बेहतर दुखद था l ऐसी घटना समाज में नहीं होनी चाहिए l  अगर किसी की जान गयी है तो उसका दोषी कौन होगा? जब जांच होगी तो बहुत से पुलिस जेल जाएंगे l 

मिल्कीपुर उपचुनाव पर भी बोले अखिलेश 

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग वहां हार रहे हैं l इसी वजह से उन्होंने सभी बीएलओ हटा दिए हैं l उस सीट पर इंटरनल सर्वे में वो लोग हार रहे थे, इसलिए उन्होंने चुनाव टाल दिया है l 

संबंधित सामग्री

Bahraich BJP Yuva Morcha: बहराइच भाजपा युवा मोर्चा का 'युवा' कौन?

Bahraich BJP Yuva Morcha: बहराइच भाजपा युवा मोर्चा का 'युवा' कौन?

प्रदेश में डॉ रोहित मिश्रा के हाथ युवा मोर्चा की कमान आने के बाद अब बहराइच की बारी है। जिले में भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Aug 20, 2026
Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

Bahraich Police Transfer: बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।

Aug 18, 2026
Bahraich Encounter: नानपारा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

Bahraich Encounter: नानपारा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, नानपारा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।

Aug 08, 2026
Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

Rupaidiha Police: सीमा पार बेचने जा रहे थे 'प्राचीन' बुद्ध प्रतिमा, सात आरोपी गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नकली पुरातात्विक मूर्तियों को अष्टधातु की प्राचीन व कीमती प्रतिमा बताकर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने राजफाश किया है।

Aug 01, 2026
Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

Bahraich Robbery Case: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार

फिल्मी अंदाज में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर बहराइच पुलिस ने पर्दाफाश कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Jul 30, 2026