बृजेश मिश्रा,अमेठी: मुंशीगंज चौराहे पर बृजलाल कश्यप की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में 17-18 अगस्त की रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
बुधवार को 19 अगस्त 2026 को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला पीड़ित व्यापारी की दुकान पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आग से हुए भारी नुकसान को अपनी आंखों से देखा और पीड़ित दुकानदार बृजलाल कश्यप को अपनी ओर से ₹50 हजार की सहयोग राशि प्रदान की।
दुकान दोबारा शुरू कराने में भी मदद का आश्वासन
राजेश मसाला ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दुकान को दोबारा संचालित करने में जितनी धनराशि की आवश्यकता होगी, वह पर्याप्त सहयोग करेंगे। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बिना ब्याज के आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की बात भी कही।
जिला पंचायत अध्यक्ष की इस मदद से पीड़ित परिवार के साथ ही मुंशीगंज चौराहे के दुकानदारों ने उनका आभार जताया और धन्यवाद दिया। इस मौके पर सियाराम अग्रहरि, घनश्याम चौरसिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमेठी, विपिन मोदनवाल, पप्पू मोदनवाल, जियालाल चौरसिया, संदीप दुबे, राम भवन सिंह, राम सजीवन मौर्य, शिवपूजन चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।