अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

चुपके से टूट गया क्रिकेट के भगवान का एक बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया को खबर भी नहीं लगी. उस जगह पर अब जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर

वनडे करियर में सबसे लम्बे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर नहीं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चुपके से टूट गया क्रिकेट के भगवान का एक बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया को खबर भी नहीं लगी. उस जगह पर अब जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेन्दुलकर ने अपने लम्बे क्रिकेट करियर में अनेकों छोटे-बड़े विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं, कुछ रिकॉर्ड उनके टूटे भी हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड तक पहुंचना अभी भी दिग्गज क्रिकेटरों के लिए पहुंचना एक स्वप्न के जैसा है. बस अभी-भी तेन्दुलकर का एक बड़ा और विश्व रिकॉर्ड टूटा है. यह रिकॉर्ड क्रिकेट की दुनिया में पिद्दी सी टीम समझी जाने वाली जिम्बाब्बे के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेंडन टेलर के हाथों टूटा है. ब्रेंडन टेलर को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कोई बड़ा हाथ नहीं मारना पड़ा है, सिर्फ वर्षों तक क्रिकेट में जमे रहने का धैर्य रखना पड़ा और रिकॉर्ड टूट गया. 

15 सितम्बर को ब्रेंडन टेलर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच खेला और इतिहास रच गया. ब्रेंडेन ने अब क्रिकेट दुनिया में सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी बन गए हैं. यही वह रिकॉर्ड का था पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था. हरारे में खेले गए इस मैच में टेलर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए थे.

टेलर ने 2004 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने इस मैच को खेलने तक 22 साल और 139 दिन वनडे क्रिकेट में हो गये हैं. वहीं, तेंदुलकर का वनडे करियर 22 साल और 91 दिन का रहा था. तेन्दुलकर ने 1989 से 2012 तक 463 वनडे मैच खेले, जिसमें 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए थे. तेन्दुलकर के बाद सनथ जयसूर्या का वनडे करियर 21 साल और 184 दिन का रहा है.

टेलर ने भले ही वनडे करियर में लम्बे समय तक क्रिकेट खेला हो, लेकिन उनका वनडे करियर तेन्दुलकर के आसपास भी नहीं फटकता है. हालांकि अपनी टीम के लिए उन्होंने अपनी उपयोगिता अवश्य सिद्ध की और कई मैचों परअपनी टीम के लिए उपयोगी और मैच जिताऊ पारियां खेली हैं. उन्होंने 208 वनडे में 35.12 की औसत के साथ 6,708 रन बनाए हैं. वह जिम्बाब्वे के लिए सबसे अधिक 11 वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं. टेलर ने वनडे में 39 अर्धशतक भी लगाए हैं. यह प्रदर्शन उनके एक उपयोगी क्रिकेटर होने का प्रमाण है. टेलर वनडे प्रारूप में जिम्बाब्वे के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के भी करीब हैं. यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर एंडी फ्लॉवर के नाम है, जिन्होंने 6,786 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा OUT, पंत IN? वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की ODI टीम

संबंधित सामग्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.

दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

देश को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी बनाने वाली बड़ी परियोजना का हिस्सा हो सेमीकॉन इंडिया<br/>

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

विभाग ने कुल 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है