न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. इस मैच में वह हुआ जो इससे पहले क्रिकेट मैचों में कभी नहीं हुआ. मैच शुरू होने से पहले मैदान पर जो भी टीमें होती हैं उनके देशों का राष्ट्रगान बजना आजकल आम हो गया है. भारतीय टीम मैदान पर होती है तो राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजता है. मगर इस बार दिल्ली स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ. पहले राष्ट्रगीत यानी 'वंदे मातरम्' बजाया गया और उसके बाद राष्ट्रगान हुआ.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ‘वंदे मातरम’ बजने के बाद सोशल मीडिया बर बहस छिड़ गई है. देश में वैसे भी इन दिनों में वंदे मातरण को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस छिड़ी हुई है ही. बता दें कि सरकार की ओर से आधिकारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के पूरे छह पदों को लेकर प्रोटोकॉल जारी किया गया है.
अगस्त 2026 में Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Act, 2026 के द्वारा यह बदलाव किया गया है. इस बदलाव के अनुसार, ‘वंदे मातरम’ को ‘जन गण मन’ के समान रूप से सम्मान और कानूनी सुरक्षा देने की बात कही गई है. बता दें कि राष्ट्रगीत में बाधा डालने या अपमान करने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान भी बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: चतरो में पेसा नियमावली के उल्लंघन का आरोप, ग्राम सभा ने चुनाव रद्द कर पुनः कराने की उठाई मांग