मोहसिन नकवी
एक्सक्लूसिव

मोहसिन नकवी के सपोर्ट में पाक फैन, बोला- 'गुड जॉब'

भारत ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप  का खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन ट्रॉफी से जुड़ा विवाद फिर सुर्खियों में आ गया.

By : Amisha Pathak
मोहसिन नकवी के सपोर्ट में पाक फैन, बोला- 'गुड जॉब'

न्यूज़11 भारत

स्पोट्स/डेस्क: भारत ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप  का खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन ट्रॉफी से जुड़ा विवाद फिर सुर्खियों में आ गया. दरअसल, टीम इंडिया ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की. मोहसिन नकवी  एसीसी के चेयरमैन ही नहीं हैं. बल्कि इसके साथ ही वह क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी है.

इस पूरे विवाद में पाकिस्तान के एक फैन की वीडियो भी सामने आई है. वह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. उस वीडियो में एक पाकिस्तान का ही व्यक्ति मौहसिल नकवी की तारीफ करता दिख रहा है. उसने तारीफ में मोहसिन को 'गुड जॉब' कहता नजर आ रहा है. खबर के मुताबिक, वीडियो में शख्स ने कहा,"मोहसिन नकवी जिंदाबाद. गुड जॉब सर, हम आपसे खुश हैं. वो इस ट्रॉफी के लायक नहीं हैं. मोहसिन नकवी जिंदाबाद. हम आपको प्यार करते हैं. आप महान आदमी हैं. आप अच्छा कर रहे हैं. इसको जारी रखिए."

इसी वीडियो पर कई लोग कमेंट में अपनी नाराजगी जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "भाई इनकी ये छोटी-छोटी खुशियां हैं उसी डेलुलू में जीने दो इन्हें क्या पता कब वो भी छिन जाए." एक दूसरे यूजर ने लिखा, "पाकिस्तानी फैंस को पता है कि यही इकलौता तरीका है ट्रॉफी लेने का." एक और यूजर ने लिखा, "ट्रॉफी चोर. पाकिस्तान जीत नहीं सकता, तो ये भारत से चुरा लेते हैं. यह उनके लिए आम बात है."

एक तरफ भारतीय टीम अपनी शानदार जीत की जश्नन मना रही है, तो दूसरी तरफ जीत के बाद ट्रॉफी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. अब ऐसे में लोगों का एक ही सवाल है कि, आखिर जिस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया हकदार है, वह उन्हें कब तक मिलेगी?
 
संबंधित सामग्री

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल

टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना हर क्रिकेटर देखता है, लेकिन हर बार चयनकर्ताओं की सूची में हर नाम शामिल हो, ऐसा नहीं होता.

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज और 5 टी20 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.

यूसुफ के बयान पर भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले- 'अल्लाह का खौफ करो'

यूसुफ के बयान पर भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले- 'अल्लाह का खौफ करो'

एशिया कप 2026 की ट्रॉफी को लेकर चल रहा विवाद अब मैदान से बाहर बढ़ चुका है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ की एक टिप्पणी पर उनके ही देश के फैंस नाराज नजर आए.

सैमसन-अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने अफगानिस्तान को फिर 7 विकेट से रौंदा; सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा

सैमसन-अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने अफगानिस्तान को फिर 7 विकेट से रौंदा; सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा

अफगानिस्तान से मिले 160 रनों की जीत का लक्ष्य 14.5 ओवरों में टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होने जा रहा है. दूसरा मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा.