न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: एशिया कप 2026 की ट्रॉफी को लेकर चल रहा विवाद अब मैदान से बाहर बढ़ चुका है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ की एक टिप्पणी पर उनके ही देश के फैंस नाराज नजर आए. सोशल मीडिया पर कुछ पाकिस्तानी फैंस ने यूसुफ को उनके कथित 'घमंड' वाले बयान को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई.
दरअसल, मोहम्मद यूसुफ ने अपने X अकाउंट के पोस्ट पर लिखा कि, जब राष्ट्रीय गौरव घमंड में बदल जाता है तो जीत भी कोई इनाम नहीं देती. उन्होंने आगे भारत पर भी टिप्पणी की यूसुफ ने लिखा ऐसी स्थिति में ट्रॉफी नहीं, बल्कि सिर पर एड़ियां आती हैं. इसी के साथ उन्होंने एसीसी प्रमुख का समर्थन भी किया.
सोशल मीडिया पर क्रिकेटर यूसुफ का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. और उनकी की गई टिप्पणी पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं. एक यूजर ने उनकी आलोचना करते हुए लिखा, 'अल्लाह का खौफ करो' और सवाल किया कि जिस व्यक्ति का वह समर्थन कर रहे हैं, उसके बारे में आगे क्या जवाब देंगे. एक अन्य पाकिस्तानी यूजर ने टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए मोहसिन नकवी की भूमिका का जिक्र किया. यूजर ने पूछा कि क्या यूसुफ पाकिस्तान क्रिकेट में नकवी के कार्यकाल के दौरान हुई घटनाओं की जिम्मेदारी भी उन्हें देंगे.
वहीं दूसरी ओर, भारतीय यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ प्रतिक्रियाओं में पाकिस्तान के ICC खिताब और हाल के प्रदर्शन का जिक्र किया गया. हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आई ये प्रतिक्रियाएं यूजर्स की निजी राय हैं, इसलिए इन्हें उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें : मोहसिन नकवी के सपोर्ट में पाक फैन, बोला- 'गुड जॉब'