न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित अपने घर 'एंटीलिया' में भव्य गणपति सेलिब्रेशन का आयोजन किया. इस मौके पर अंबानी परिवार ने कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया. बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से काफी लोग इस खास मौके पर गणपति का आर्शीवाद लेने अंबानी के घर पहुंचे. क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ इस समारोह में शामिल हुए.
सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजली, बेटी सारा, बेटे अर्जुन और बहु सानिया चंडोक भी नजर आईं. सचिन ने लाल रंग का कुर्ता पहना था, जबकि अर्जुन नीले रंग के पारंपरिक कुर्ते में दिखाई दिए. पूरे परिवार का ट्रेडिशनल अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर अंबानी गणपति सेलिब्रेशन की कई वीडियो छाई हुई हैं, इसमें सचिन तेंदुलकर का भी वीडियो है.
साड़ी में सारा और सानिया ने खींचा ध्यान
इस खास मौके पर सारा और उनकी भाभी अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा में रहीं. सारा हल्के हरे रंग की साड़ी में नज़र आईं, वही सानिया ने पिंक साड़ी पहनी थी. दोनों का सादगी भरा अंदाज गणपति उत्सव के माहौल के साथ बेहद खूबसूरत नज़र आया. फोटो खिचवाने के दौरान सारा ने सानिया को अपने पास खड़े रहने को बोला. दोनों के बीच का यह प्यारा बोन्ड लोगों ने बेहद पसंद किया.
दूसरी तरफ बॉलीवुड के भी कई सीतारे इस खास मौके पर शामिल हुए. सलमान खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, और कैटरीना कैफ समेत कई सितारे पारंपरिक अंदाज में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. सलमान खान का हल्के नीले रंग की चेक शर्ट और व्हाईट वॉश डेनिम जींस और बंदाना वाली लुक खाफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हुई.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका