न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के उपाध्यक्ष संजय पांडे और सचिव सौरव तिवारी ने हाल ही में मुंबई में क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने सचिन तेंदुलकर को रांची में 30 नवंबर को होने वाले क्रिकेट मैच में आमंत्रित किया. मुलाकात में झारखंड में क्रिकेट के विकास और युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल पर भी चर्चा हुई. जेएससीए के अधिकारियों ने आशा जताई कि सचिन तेंदुलकर जल्द ही झारखंड का दौरा कर सकते हैं और यहां के क्रिकेट प्रेमियों व खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेंगे. इस मुलाकात से झारखंड में क्रिकेट के क्षेत्र में नई उम्मीदों और उत्साह की लहर दौड़ गई हैं.
यह भी पढ़े: रांची के सिमलिया में तेंदुए की दहशत, पंजों के निशान और मल मिलने से गांव में डर का माहौल