चिंताजनक 

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के समीप एक झोले में नवजात का शव रखा हुआ मिला। 

By : Rani Thakur
गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा/गोपालगंज:
गोपालगंज में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के समीप एक झोले में नवजात का शव रखा हुआ मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा जांच की गई। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप का है। यहां सड़क किनारे एक झोले में नवजात का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय व्यक्ति रवि कुमार शाह द्वारा डायल 112 को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात को बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया।

डायल 112 के ASI सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि रवि कुमार शाह की सूचना पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अंबेडकर चौक के पास झोले में नवजात मिला था, जिसे जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा जांच की जा रही है।

वहीं, नवजात को झोले में रखकर वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।

संबंधित सामग्री

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) में विचाराधीन 16 वर्षीय किशोर रुस्तम राईन की संदेहास्पद मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। 

PM Modi Birthday: सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

PM Modi Birthday: सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। 

नवादा में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 216 लीटर विदेशी शराब बरामद

नवादा में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 216 लीटर विदेशी शराब बरामद

बिहार के नवादा से शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है।

बिहार में पीएम मोदी का जन्मदिन: श्रेयसी सिंह बोलीं- 'सेवा संकल्प' से मिलेगा विकसित भारत 2047 को बल

बिहार में पीएम मोदी का जन्मदिन: श्रेयसी सिंह बोलीं- 'सेवा संकल्प' से मिलेगा विकसित भारत 2047 को बल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक महीने का सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।