पीएम मोदी जन्मदिन 

बिहार में पीएम मोदी का जन्मदिन: श्रेयसी सिंह बोलीं- 'सेवा संकल्प' से मिलेगा विकसित भारत 2047 को बल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक महीने का सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।

By : Rani Thakur
बिहार में पीएम मोदी का जन्मदिन: श्रेयसी सिंह बोलीं- 'सेवा संकल्प' से मिलेगा विकसित भारत 2047 को बल

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक महीने का सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें तमाम कार्यकर्ता सेवा देने का काम करेंगे। यह जानकारी बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी। 

युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने आज हवन का कार्यक्रम किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही श्रेयसी सिंह ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लिए जो सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं इसके लिए उन्हें और बल देने का काम करें। 

सेवा संकल्प अभियान के तहत अनेको कार्यक्रम मनाया जाएगा। संध्या में एक दिया आशीर्वाद का जलाने के लिए अपील की गई है। इस कार्यक्रम के तहत मार्च, रन, हेल्थ कैंप के साथ अनेको कार्यक्रम होने हैं। पूरे एक महीने तक प्रतिदिन कार्यक्रम होते रहेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए लगातार मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी समीक्षा के लिए पहुंचे थे और लगातार केंद्र और बिहार सरकार लोगों तक मदद पहुंचने का काम करेगी।


 

संबंधित सामग्री

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) में विचाराधीन 16 वर्षीय किशोर रुस्तम राईन की संदेहास्पद मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। 

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के समीप एक झोले में नवजात का शव रखा हुआ मिला। 

PM Modi Birthday: सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

PM Modi Birthday: सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। 

नवादा में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 216 लीटर विदेशी शराब बरामद

नवादा में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 216 लीटर विदेशी शराब बरामद

बिहार के नवादा से शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है।