न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा तिरंगे, तस्वीरों और बधाई संदेशों से जगमगा उठा. बुर्ज खलीफा में 'जन्मदिन मुबारक', '75 वर्ष', 'सेवा ही संकल्प है' और 'इंडिया फर्स्ट, द इंस्पिरेशन' जैसे संदेशों की भरमार दिखी. इस नजारे को दुबई में हजारों लोगों ने देखा और अब वायरल वीडियो के माध्यम से पूरी दुनिया देख रही है.
पीएम मोदी का यह सम्मान सिर्फ जन्मदिन की शुभकामना के रूप में नहीं देखा जा सकता, यह भारत और यूएई के बीच गहरे संबंधों को भी दर्शाता है. यह रिश्ता यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री मोदी के बीच के मजबूत सम्बंधों को भी दर्शाता है. विश्व की सबसे ऊंची इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का यह सम्मान भारत के लिए गर्व की बात है.
यह भी पढ़ें: तरहसी ब्लॉक के रिटायर्ड बड़ा बाबू के घर में हुई चोरी, पिताजी के इलाज के लिए रखे पैसे सहित जेवर उड़ा ले गए चोर