ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में आज जुटेंगे दिग्गज नेता, दुनिया की नजरें दिल्ली पर; देखिए पूरा शेड्यूल 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग आज दोपहर विशेष विमान से दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे. 

By : Dipali Kumari
BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में आज जुटेंगे दिग्गज नेता, दुनिया की नजरें दिल्ली पर; देखिए पूरा शेड्यूल 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क:
 नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भव्य भारत मंडपम में आज शनिवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आगाज होने वाला है. आज दोपहर 2 बजे सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत मंडपम पहुंचेंगे. इसके बाद 2:35 बजे नेताओं की बंद कमरे में बैठक होगी. शाम 4:25 बजे सभी ‘Bharat Innovates’ प्रदर्शनी देखेंगे, जिसमें भारत की तकनीक और नवाचार प्रदर्शित किए जायेंगे. 5 बजे फैमिली फोटो होगी. शाम 5:10 बजे संयुक्त पौधारोपण कार्यक्रम भी होगा. इसके बाद शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गाला डिनर होगा. 

भारत पहुंचे दुनियाभर के दिग्गज नेता 

  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कल दोपहर में भारत पहुंचे. वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो भी कल रात दिल्ली पहुंचे. 
  • बुरुंडी के राष्ट्रपति एवेरिस्ते नदायिशिमिये भी अफ्रीकी संघ का प्रतिनिधित्व करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं. 
  • अबू धाबी के युवराज शेख़ ख़ालेद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी भारत पहुंच चुके हैं. 
  • मिस्र के राष्ट्रपति अबदुल फताह अस्सीसी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री आबी अहमद अली भी कल शाम नई दिल्ली पहुंचे.
  • ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन भी कल शाम नई दिल्ली पहुंचे. 
  • रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्सी ओवरचुक और थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ भी कल शाम नई दिल्ली पहुंचे. 
  • नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेटिमा भी नई दिल्‍ली पहुंच गए हैं. 

वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर विशेष विमान से दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे. 

भारत चौथी बार कर रहा BRICS की मेजबानी

18वां BRICS शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. भारत चौथी बार BRICS की मेजबानी कर रहा है. इससे पूर्व वर्ष 2012, 2016 और 2021 में भारत ने  ब्रिक्स की अध्यक्षता की थी. पिछले साल 6-7 जुलाई 2025 को 17वें शिखर सम्मेलन का आयोजन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुआ था. 

BRICS शिखर सम्मेलन की थीम 

इस बार BRICS शिखर सम्मेलन की थीम लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability) है. 
BRICS शिखर सम्मेलन में कुल 11 देश हैं, जिसमें  ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्त्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और सऊदी अरब शामिल है.

BRICS शिखर सम्मेलन का उद्देश्य

BRICS शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है. इसके जरिए वैश्विक मुद्दों पर साझा रुख तैयार करने, विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने तथा व्यापार, निवेश, ऊर्जा, तकनीक और वित्त जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें: पुतिन के प्लेट तक खाना पहुंचने से पहले होती है खास जांच, जानिए है पूरी प्रक्रिया

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।