momos-chutney-heart-attack-risk-spicy-food-health
एक्सक्लूसिव

मोमोज की तीखी चटनी खातें हैं तो जान लें ये बात, क्या सच में हो सकता है 'Heart Attack' ?

मोमोज के साथ मिलने वाली तीखी लाल चटनी कई लोगों की फेवरेट होती है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि मोमो के साथ मिलने वाली लाल चटनी हेल्थ के लिए कितना खतरनाक हो सकता है?

By : Amisha Pathak
मोमोज की तीखी चटनी खातें हैं तो जान लें ये बात, क्या सच में हो सकता है 'Heart Attack' ?

न्यूज़11 भारत

लाइफस्टाइल/डेस्क: मोमोज के साथ मिलने वाली तीखी लाल चटनी कई लोगों की फेवरेट होती है. कई लोग तो मोमोज से ज्यादा उसकी चटनी पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि मोमो के साथ मिलने वाली लाल चटनी हेल्थ के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? वैसे तो तीखी चटनी या किसी भी तीखी चीज को खाने से आमतौर पर दिल का दौरा नहीं पड़ सकता है. लेकिन, बहुत ज्यादा तीखा खाना कुछ लोगों को एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न को ट्रिगर कर सकता है. इससे कभी-कभी सीने में जलन या दर्द महसूस हो सकता है, जो कई बार हार्ट अटैक जैसा भी लग सकता है.

फिर खतरा कहां है?

दरअसल, मोमोज की चटनी में इस्तेमाल होने वाली सामाग्री, जैसे ज्यादा नमक या तेल, और साथ में बार-बार खाया जाने वाला तला- भुना खाना लंबे समय तक के लिए अच्छा विकल्प नहीं है. दिल की बीमारी का जोखिम कई फैक्टर्स से होता है, जिनमें कि ब्लड प्रेसर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, धूम्रपान जैसी चीजें शामिल हैं. किसी भी चीजों का अधिक सेवन करना हानिकारक हो सकता है. ज्यादा मीठा, तीखा, या अधिक मात्रा में धूम्रपान करना हेल्थ के लिए खराब माना जाता है. इसलिए मोमोज की चटनी का स्वाद जरूर लें, लेकिन तीखापन और मात्रा ध्यान में हमेशा रखें.

यह भी पढ़ें: गणपति सेलिब्रेशन में कृति सेनन के लुक ने खिंचा फैंस का ध्यान, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने
 

संबंधित सामग्री

ICFAI University झारखंड में जान बचाने वाले CPR और हार्ट हेल्थ अवेयरनेस सेशन का आयोजन 

ICFAI University झारखंड में जान बचाने वाले CPR और हार्ट हेल्थ अवेयरनेस सेशन का आयोजन 

इस प्रोग्राम का मकसद CPR, हार्ट हेल्थ, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और कार्डियक इमरजेंसी के दौरान समय पर कार्रवाई करने के बारे में जागरूकता फैलाना था.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.