न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में कल बुधवार को बड़ी तबाही बनकर आई बाढ़ में अब तक 157 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 300 से अधिक विदेशी और 142 भारतीय पर्यटक लापता हैं. बाढ़ इतने रौद्र रूप में था कि पल भर में सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गयी. वहीं कई बड़े-बड़े पुल और सड़कें भी टूट गयी. बताया जा रहा है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास पानी का स्तर अचानक बढ़ने से भोटे कोशी नदी में तेज बाढ़ आई. नेपाल के अधिकारियों के तिब्बत में आए भूकंप के कुछ समय बाद बाढ़ की सूचना मिली. इसलिए आशंका जताई जा रही है कि भूकंप के कारण ग्लेशियर से अचानक पानी निकलने की घटना हुई होगी, जिससे यह बाढ़ आई.
नेपाल पुलिस के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 157 शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं नेपाल सरकार ने करीब 500 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है. लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव दलों को भेजा गया है. अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी है. सरकार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार का बहनों को उपहार, अगस्त महीने की मंईयां सम्मान राशि का भुगतान