दिल्ली के कारोबार को ₹11,000 करोड़ का नुकसान?

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने 11 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का दावा किया। रैली के चलते 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की बात कही।

By : हितेंद्र शर्मा
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

नई दिल्लीः  दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को हुई INDIA गठबंधन की रैली को लेकर व्यापारी संगठनों ने बड़ा दावा किया है, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, रैली और उससे जुड़े ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण दिल्ली के कारोबार को करीब 11 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ । संगठन का दावा है कि इस दौरान 20 से 25 बड़े बाजारों की करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं। 

दिवाली से पहले कारोबार पर पड़ा असर

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार रैली के कारण चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, कनॉट प्लेस और करोल बाग जैसे प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ, इन बाजारों में करीब 3 लाख दुकानें हैं, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत दुकानें बंद रहीं ।

संगठन ने खुदरा और थोक कारोबार में 8,800 करोड़ रुपये, ट्रांसपोर्ट में 1,500 करोड़ रुपये और होटल, रेस्टोरेंट व पर्यटन क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है । दिहाड़ी मजदूरों और असंगठित क्षेत्र को भी करीब 200 करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया है।

राहुल गांधी को कई पत्र लिखकर तारीख बदलने की मांग 

रैली से पहले CTI ने राहुल गांधी को कई पत्र लिखकर कार्यक्रम की तारीख बदलने की मांग की थी। संगठन का कहना था कि दिवाली से पहले रैली होने से बाजारों और सामान की आवाजाही पर असर पड़ेगा, राहुल गांधी ने रैली के दौरान एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि बीजेपी ने कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराईं। उन्होंने रैली में आए लोगों से स्थानीय बाजारों में खरीदारी करने की अपील भी की थी ।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026
वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान के राजा ने 108 बौद्ध स्तूपों में से 76वां स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया।

Nov 02, 2026
EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

ईपीएफओ ने वाट्सएप पर पीएफ बैलेंस, पासबुक और 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देने वाली सर्विस शुरू की है। लेकिन लॉन्च के बाद यूजर्स ने दिक्कत की शिकायतें की हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026