संजय राउत बोले- देश में होगा रिजिम चेंज

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में संजय राउत ने रिजिम चेंज की बात कही। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

By : हितेंद्र शर्मा
दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

नई दिल्लीः  दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की रैली में शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने देश में 'रिजिम चेंज' यानी सत्ता परिवर्तन की बात कही, उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए देश में क्रांति आ रही है और हम सत्ता परिवर्तन की ओर बढ़ रहे हैं । रैली में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर विपक्ष के विरोध का हिस्सा थी, INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपात और वोट चोरी के आरोप लगाए।  विपक्ष की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें।

रैली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदू वोट कम होने के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री को यह आंकड़ा कहां से मिला? अखिलेश ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ऐसा दावा कर रहे हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि यह जानकारी कहां से आई ।

कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने रामलीला मैदान की भीड़ को लेकर कहा कि उन्होंने कई दशकों में यहां बड़ी रैलियां देखी हैं लेकिन इस बार का नजारा अलग है, उन्होंने कहा कि यहां से जो संदेश जा रहा है, उसका मतलब है कि ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रैली में उमड़ी भीड़ को बड़ी जनभावना का संकेत बताया।।

रैली में विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई, हालांकि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के विपक्ष के आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज किया है । आयोग का कहना है कि वोटर लिस्ट में बदलाव तय नियमों के तहत किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान के राजा ने 108 बौद्ध स्तूपों में से 76वां स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया।

Nov 02, 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने 11 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का दावा किया। रैली के चलते 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की बात कही।

Nov 02, 2026
बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 529 फैक्ट्रियों में काम ठप; 30 हजार टका वेतन की मांग

बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 529 फैक्ट्रियों में काम ठप; 30 हजार टका वेतन की मांग

बांग्लादेश में करीब 10 लाख कपड़ा मजदूर 30 हजार टका न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते 500 से ज्यादा फैक्ट्रियों में काम ठप हुआ और पुलिस से झड़पें हुईं।

Nov 02, 2026
भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते स्वदेशी मेले

भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते स्वदेशी मेले

देशभर में आयोजित स्वदेशी मेले कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को बाजार व पहचान दे रहे हैं। ये मेले ‘लोकल फॉर वोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को गति प्रदान करते हैं।

Nov 02, 2026