न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के पहले दिन काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. राज्यभर के 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. सरकारी माध्यम से 108 एम्बुलेंस सेवा संचालन और हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग की गयी है. कर्मचारियों ने EPF, ESI, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन समेत वैधानिक अधिकार देने की मांग रखी है. 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 14 से 19 सितंबर तक काला बिल्ला, 25 सितंबर को राज्यव्यापी एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है. वहीं, 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है. साथ ही NHM कार्यालय नामकुम के समक्ष भी प्रदर्शन होगा.
यह भी पढ़ें- MMDR और चंदा चोरी को लेकर 26 सितंबर को कांग्रेस करेगी लोकभवन का घेराव, प्रदेश प्रभारी के राजू रहेंगे मौजूद