ऑपरेशन अन्वेषण

बोकारो से 3 साल बाद घर लौटेगी 12 वर्षीय रजनी, ओडिशा की ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ टीम ने खोजा परिवार

बालिका गृह में रह रही बच्ची की हुई पहचान, बोकारो बाल कल्याण समिति और ओडिशा पुलिस के प्रयास से परिवार से होगा पुनर्मिलन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बोकारो से 3 साल बाद घर लौटेगी 12 वर्षीय रजनी, ओडिशा की ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ टीम ने खोजा परिवार

सुरेन्द्र प्रसाद/न्यूज11  भारत

बोकारो/डेस्क: बोकारो में परिवार से बिछड़ी 12 वर्षीय रजनी कुमारी (परिवर्तित नाम) के लिए आखिरकार तीन साल बाद घर लौटने का रास्ता साफ हो गया है. वर्ष 2023 से बालिका गृह, धनबाद में रह रही रजनी अब अपने मूल गृह राज्य ओडिशा के रायगढ़ा स्थित परिवार के पास लौटेगी. बच्ची की पहचान और परिवार तक पहुंचाने में ओडिशा पुलिस की ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ टीम की अहम भूमिका रही.

बोकारो जिले में बच्चों को सुरक्षित और परिवार आधारित देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूनिसेफ–सीसीआर–एनयूएसआरएल द्वारा बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल देखरेख संस्थाओं को तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है. इसी व्यवस्था के तहत परिवार से बिछड़े बच्चों की पहचान, परिवार की तलाश और पुनर्मिलन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

तीन साल से परिवार से दूर थी रजनी

रजनी मूल रूप से रायगढ़ा, ओडिशा की रहने वाली है. परिवार से बिछड़ने के बाद वह बोकारो में मिली थी, जिसके बाद उसे बाल संरक्षण व्यवस्था के तहत बालिका गृह में रखा गया. वर्ष 2023 से वह धनबाद स्थित बालिका गृह में रह रही थी.

बच्ची के परिजनों और गृह क्षेत्र का पता लगाने के लिए DCPU बोकारो और बाल कल्याण समिति, बोकारो की ओर से लगातार प्रयास किए गए. हालांकि लंबे समय तक बच्ची के परिवार का कोई सुराग नहीं मिल सका.

‘ऑपरेशन अन्वेषण’ से मिला परिवार का सुराग

ओडिशा सरकार की पहल ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ के तहत ओडिशा पुलिस की टीम झारखंड पहुंची. टीम ने बच्ची की पहचान से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों का सत्यापन किया. अंतरराज्यीय समन्वय के बाद रजनी के परिवार और उसके गृह क्षेत्र की पहचान संभव हो सकी.

इसके बाद बाल कल्याण समिति, बोकारो और संबंधित बाल संरक्षण तंत्र के सहयोग से बच्ची को उसके गृह राज्य ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई.

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने जताई खुशी

बाल कल्याण समिति, बोकारो की अध्यक्ष श्रीमती लीला देवी ने रजनी की घर वापसी पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि बच्ची को परिवार तक पहुंचाने के लिए पहले भी प्रयास किए गए थे, लेकिन अंततः ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ के तहत यह संभव हो सका.

यह मामला परिवार आधारित देखभाल और अंतरराज्यीय बाल संरक्षण समन्वय का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है. विभिन्न संस्थाओं और पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से करीब तीन साल से परिवार से दूर रही बच्ची को अब अपने माता-पिता और परिजनों के बीच लौटने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय विस्थापित प्रतिनिधियों ने डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में चेयरमैन राजेश पांडेय से मुलाकात कर सौंपा 8 सूत्री मांग पत्र

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.