न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में आज बुधवार को जेपीएससी के उप परीक्षा नियंत्रक स्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई. सुनवाई के दौरान बहस के लिए स्वेता गुप्ता की ओर से समय की मांग की गयी. याचिका पर अगली सुनवाई अब 11 सितंबर को होगी. आज अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.
बताते चलें 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में कार्रवाई करते हुए CID ने 22 जुलाई को श्वेता गुप्ता को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से श्वेता गुप्ता जेल में बंद है. उनकी ओर से 3 अगस्त को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई गयी थी.
इसे भी पढ़ें: 14वीं JPSC घोटाला: आरोपी सुमन सौरव और पवन कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी