न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार JPSC की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक स्वेता कुमारी गुप्ता की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई पूरी हुई. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है.
बताते चलें 22 जुलाई को CID ने स्वेता कुमारी गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. दूसरे विभाग में तबादला होने के बाद भी श्वेता गुप्ता जेपीएससी में ही जमी थी. मामले में अबतक जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यागते समेत दो दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में 21 जुलाई को रांची पुलिस और सीआईडी ने कार्रवाई शुरू की थी. कार्रवाई के दौरान जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी भी हुई थी. छापेमारी में बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किये गए थे. मामले की जांच अब भी जारी है. आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ हो रही, जिसमें लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: कारीगरों के लिए वरदान है PM विश्वकर्मा योजना! मिलते हैं हजारों फायदे, जानिए योजना की पूरी जानकारी