14वीं JPSC

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत 9 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत 9 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी.

By : Dipali Kumari
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत 9 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत 9 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. आरोपियों में अभय कुमार तिवारी, स्वेता गुप्ता, सुमन सौरव, मनोज कुमार, उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा, पवन कुमार सिंह और उमेश कुमार का नाम शामिल है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में आज बुधवार को सुनवाई होगी.

मामले में सीआईडी कई आरोपियों की याचिका पर केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत कर चुकी है. बताते चलें कई दिनों की पूछताछ के बाद 10 अगस्त को CID ने एल. खियांग्ते को गिरफ्तार किया था. वहीं इससे पूर्व 22 जुलाई को अभय कुमार तिवारी को गोड्डा से गिरफ्तार किया गया था. 

अभय तिवारी गोड्डा जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में एमओ के पद पर पदस्थापित था. साथ ही वह ब्लैक लिस्टेड कंपनी TDPL का मार्केटिंग मैनेजर भी था. इस दौरान उसने JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं पास की थी. वहीं स्वेता गुप्ता जेपीएससी में परिक्षा नियंत्रक थी. दूसरे विभाग में ट्रांसफर होने के दो माह बाद भी वह जेपीएससी में ही जमी थी.

बताते चलें 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में 21 जुलाई को रांची पुलिस और सीआईडी ने कार्रवाई शुरू की थी. इस दौरान JPSC कार्यालय में छापेमारी भी हुई थी. मामले में अबतक जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत 2 दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले की जांच अब भी जारी है.

इसे भी पढ़ें: बारिश से नहीं मिलेगी राहत! झारखंड में आज भी जमकर बरसेंगे बादल; 5 जिलों के लिए चेतावनी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है.