न्यूज़11 भारत
रांची /डेस्क: 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर आज शनिवार को फैसला आ सकता है. इससे पूर्व हाई कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था. बताते चलें 10 अगस्त को सीआईडी ने एल खियांग्ते को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पूर्व सीआईडी ने एल खियांग्ते से तीन दिन पूछताछ की थी.
JPSC फर्जीवाड़ा मामले में अब तक जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत 2 दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में रांची पुलिस और CID ने 21 जुलाई से कार्रवाई शुरू की है. आरोपियों से हुई पूछताछ में अब तक कई खुलासे हुए हैं. मामले की जांच लगातार जारी है.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर: टिकट कन्फर्म करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला रेलकर्मी बर्खास्त, भेजा गया जेल