न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आज बुधवार को आरोपी सुमन सौरव की जमानत याचिका और पवन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.
बताते चलें 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में कार्रवाई करते हुए CID ने 30 जुलाई को सुमन सौरव को गिरफ्तार किया था. 21 जुलाई को सीआईडी ने बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किया था. वहीँ 22 जुलाई को फर्जीवाड़ा के मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी और उप परिक्षा नियंत्रक स्वेता गुप्ता समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी.
मामले में सीआईडी ने जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांग्ते समेत 2 दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.
इसे भी पढ़ें: थोड़ी देर में रांची में झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट