नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
देवरी संवाददाता/डेस्क: देवरी थाना क्षेत्र के चतरो खिजुरी मुख्य मार्ग स्थित केरीडीह के पास बुधवार को एक बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर जाने से जहां मां बेटा पति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी पहचान तीसरी थाना क्षेत्र के असमातरी गांव के 35 वर्षीय तालो बेसरा 30 वर्षीय पार्वती मुर्मू ओर तीन वर्षीय पवन बेसरा बताया गया. इस बाबत घायल पार्वती मुर्मू ने बताया कि हम लोग चकाई बिहार के चरका पत्थर से अपना घर असमातरी जा रहे थे जो एक बाइक में चकमा देखकर टक्कर दे दिया जिससे हम लोग अनियंत्रित होकर गिरकर तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल का इलाज 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गया गया जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु तालों बेसरा व पुत्र पवन बेसरा को गिरिडीह रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: विधायक के आवास के बाहर निगरानी कैमरा लगाने का प्रयास, परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता