अवैध कोयला परिवहन

बोकारो में अवैध कोयला परिवहन पर प्रशासन सख्त, नावाडीह के पास ट्रक जब्त

बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

By : Ark Sahuliyar
बोकारो में अवैध कोयला परिवहन पर प्रशासन सख्त, नावाडीह के पास ट्रक जब्त

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया है. 

आज 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को देर रात चास मुफस्सिल थाना अंतर्गत नावाडीह के समीप मुख्य पथ पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध रूप से कोयले का प्रेषण करते हुए 01 ट्रक को पकड़ा गया. जांच के दौरान ट्रक चालक द्वारा कोयला परिवहन से संबंधित किसी तरह का वैध कागजात या चालान नहीं दिखाया गया.

पेपर नहीं दिखाए जाने के कारण ट्रक को विधिवत जब्त कर चास मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. इस छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू और पुलिस बल मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध कोयला कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा. अवैध खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ MMDR एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें- झारखंड से बिहार में शराब तस्करी का बड़ा खेल आया सामने, तस्करों और वाइन शॉप की मिलीभगत 

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.